News Info

Go back
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर स्किन पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, शरीर के ये अंग बदलते हैं रंग

16 February, 2025, 08:52 AM

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर स्किन पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, शरीर के ये अंग बदलते हैं रंग

High Cholesterol Symptoms On Skin: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा पर भी इसके कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से त्वचा पर नजर आने वाले लक्षण
Signs Of High Cholesterol On Skin: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह धीरे-धीरे नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट डिजीज जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण स्किन पर भी नजर आ सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको त्वचा पर नजर वाले आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं (High Cholesterol Symptoms On Skin In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इसके के बारे में विस्तार से -

आंखों के आसपास पीले धब्बे
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के आसपास पीले रंग की परत जमने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में जैंथेलमा कहते हैं। यह त्वचा के नीचे वसा के जमाव के कारण बनती है। इसके अलावा, आंखों के आसपास छोटे-छोटे दाने भी निकल सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

त्वचा का रंग बदलना
हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में त्वचा के रंग में बदलाव नजर आ सकता है। इसके कारण चेहरे का रंग पीला या हल्का काला होने लगता है। दरअसल, ऐसा ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से न होने की वजह से होता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

त्वचा पर नीले या बैंगनी रंग धब्बे
अगर आपको त्वचा पर नीले या बैंगनी रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो सही ढंग से नहीं हो पाता है। अगर आपको हाथों, पैरों या चेहरे पर नीले या बैंगनी रंग धब्बे या जाल जैसा पैटर्न नजर आ रहा है, तो इसे भूलकर भी इग्नोर न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।

त्वचा में खुजली और जलन
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा में बहुत ज्यादा खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बिना किसी स्पष्ट कारण के त्वचा पर सूजन होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवाएं।

सोरायसिस
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर सोरायसिस की समस्या होने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरलिपिडिमिया के नाम से जाना जाता है। इसके कारण त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है और स्किन पर चकत्ते भी हो सकते हैं। 






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/these-5-signs-of-high-cholesterol-that-can-appear-on-your-skin-in-hindi-1186918/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help