News Info

Go back
नींद की कमी के कारण त्वचा, आखें और नाखून पर दिखाई देते हैं ये गंभीर लक्षण, ऐसे करें पहचान

16 February, 2025, 08:34 AM

नींद की कमी के कारण त्वचा, आखें और नाखून पर दिखाई देते हैं ये गंभीर लक्षण, ऐसे करें पहचान

'अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ स्लीप मेडिसिन' (AASM) के मुताबिक 3 में से 1  व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं ले रहा है. आज हम विस्तार से बात करेंगे नींद की कमी के कारण नाखून, स्किन और आंखों पर क्या असर होता है?

नींद पूरी न होने की स्थिति में इसका असर शरीर पर दिखाई देता है. नींद की कमी के कारण आपकी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है साथ ही मेमोरी लॉस और वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है. ठीक से नींद पूरी नहीं होने की स्थिति में कई सारी बीमारी भी शरीर में पनपने लगती है. जिसके कारण कैंसर, डायबिटीज और दूसरी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है. 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ स्लीप मेडिसिन' (AASM) के अनुसार, लगभग 3 में से 1  वयस्क पर्याप्त नींद नहीं ले रहा है. आज हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे कि जब कोई भी व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता है तो उसके नाखून, स्किन और आंखों पर क्या असर होता है?

नींद पूरी न होने की स्थिति में शरीर पर क्या होता है असर?

नींद की कमी से आपके शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है. इससे बीमार होना आसान हो जाता है.रिसर्चर के मुताबिक नींद और आपकी इम्युनिटी के बीच एक खास तरह का कनेक्शन हैं. अगर आप बीमार हो जाते हैं और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं. तो आपका शरीर किसी कीटाणु से लड़ने की क्षमता धीरे-धीरे खोने लगता है. 

5 घंटे से कम की नींद होती है जानलेवा

'यूरोपियन हार्ट जर्नल' में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक नींद की कमी के कारण यानी 5 घंटे से भी कम सोते हैं तो  लंबी नींद की अवधि (प्रति रात 9 या अधिक घंटे) दोनों का दिल पर बुरा असर ही पड़ता है.नींद की कमी के कारण कोरोनरी दिल की बीमारी विकसित होने या स्ट्रोक होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है.

नींद की कमी के कारण स्किन पर पड़ता है बुरा असर

खूबसूरत दिखने के लिए नींद बेहद जरूरी है. एक रिसर्च के मुताबिक 30 से 50 साल की आयु के लोगों के एक समूह का उनकी नींद की आदतों और उनकी त्वचा की स्थिति के आधार पर मूल्यांकन किया गया. परिणामों से पता चला कि बहुत कम नींद लेने वालों में ज़्यादा महीन रेखाएं, झुर्रियां, असमान त्वचा का रंग और त्वचा का ढीलापन शामिल था. नींद की कमी से झुर्रियां और ढीली त्वचा की समस्या हो सकती है.  नींद की कमी से आँखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं.नींद की कमी से मुहांसे हो सकते हैं, जो इस बात का संकेत है कि त्वचा तनावग्रस्त है.

नींद की कमी के कारण नाखुनों की होती है ये हालत

नींद की कमी आपके नाखूनों पर बुरा असर होता है. जिससे वे कमजोर, भंगुर हो जाते हैं, और कोलेजन उत्पादन में कमी और नाखून के तल तक रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण टूटने की संभावना बढ़ जाती है. जो कि स्वस्थ नाखून विकास और आराम अवधि के दौरान मरम्मत के लिए आवश्यक है. पर्याप्त नींद न लेने से शरीर की आपके नाखूनों को ठीक से पोषण देने और बनाए रखने की क्षमता में बाधा आ सकती है.









Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/lack-of-sleep-can-cause-signs-to-appear-in-your-skin-eyes-and-nails-2885516
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help