News Info
Go back
16 February, 2025, 08:24 AM
महसूस होती रहती है थकान, कमजोरी और हाथ-पैर में झुनझुनी, कहीं इस जरूरी विटामिन की कमी तो नहीं?
अगर आपको भी दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूर पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो...
शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित कर सकती है। कहीं आप भी थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों को मामूली समझकर नजरंदाज करने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? अगर आपको दिन भर सुस्ती महसूस होती रहती है, तो हो सकता है कि आप विटामिन बी12 की कमी का शिकार बन गए हों। आइए विटामिन बी12 की कमी के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
हाथ-पैर में झनझनाहट
थकान और कमजोरी, विटामिन बी12 की कमी के मुख्य लक्षण साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके हाथों और पैरों में झुनझुनी महसूस हो रही है या फिर आपके हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं, तो ये लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। अचानक से वेट लॉस हो जाना भी इस जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है।
गौर करने वाली बात
मतली, उल्टी या फिर दस्त की समस्या विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी का संकेत साबित हो सकती है। क्या आपके मुंह में छाले पैदा हो रहे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आप इस विटामिन की कमी की चपेट में आ गए हों। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूड स्विंग्स भी इस विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। स्किन का पीला पड़ जाना विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।
विटामिन बी12 की कमी को दूर करें
इस विटामिन की कमी को समय रहते दूर करना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। विटामिन बी12 डेफिशिएंसी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन बी12 रिच दूध को शामिल कर लेना चाहिए। इसके अलावा फिश और अंडे में भी विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/vitamin-b12-deficiency-symptoms-include-feeling-tired-weak-and-tingling-in-hands-and-feet-2025-02-16-1113619




