News Info
Go back
15 February, 2025, 07:20 AM
रात को सोने से पहले नाभि में नारियल तेल लगाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग करने का सही तरीका
Benefits Of Applying Coconut Oil On Navel: रात को सोने से पहले नाभि पर घी लगाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे
Applying Coconut Oil On Navel: नारियल का तेल हमारी सेहत से लेकर त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से इसका उपयोग खाना पकाने में भी किया जाता है। आपने नारियल तेल का सेवन करने के फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे जानते हैं? आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में नारियल का तेल लगाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना गया है। इसका संबंध हमारे शरीर के सभी अंगों से होता है। नाभि में तेल लगाना एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिससे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना रात को सोने पहले नाभि में नारियल का तेल लगाने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से –
पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए
नाभि में नारियल का तेल लगाने पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन को उत्तेजित करने में मदद करते हैं, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। रोजाना रात में सोने से पहले नाभि पर नारियल का तेल लगाने से गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
त्वचा में आएगा निखार
नाभि में नारियल का तेल लगाने से त्वचा में निखार आता है। दरअसल, इसमें विटामिन-ई और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करते हैं। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नारियल तेल लगाने से ड्राई स्किन, झुर्रियों और दाग-धब्बों जैसी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।
जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए
नाभि में नारियल का तेल लगाने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह आर्थराइटिस में होने वाली सूजन और दर्द की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है।
पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाए
नाभि में नारियल का तेल लगाने से पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिल सकती है। दरअसल, यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे पीरियड्स की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
नाभि में नारियल का तेल लगाने से इम्यूनिटी में सुधार हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इससे कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाव में मदद मिल सकती है।
नाभि पर नारियल का तेल कैसे लगाएं?
रात को सोने से पहले एक चम्मच नारियल तेल लें और गुनगुना कर लें। नाभि में 2-3 बूंदें नारियल तेल की डालें और थोड़ी देर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/benefits-of-applying-coconut-oil-on-the-navel-in-hindi-1186502/




