News Info

Go back
किडनी खराब होते ही दिखायी देते हैं ये 6 लक्षण, इग्नोर करने से बर्बाद हो जाती हैं किडनियां

15 February, 2025, 07:14 AM

किडनी खराब होते ही दिखायी देते हैं ये 6 लक्षण, इग्नोर करने से बर्बाद हो जाती हैं किडनियां

Kharab Kidney Ke Lakshan: किडनी खराब होने के लक्षण आसानी से दिखायी नहीं देते हैं। इसीलिए, कई बार किडनी के पूरी तरह डैमेज होने के बाद ही मरीजों को अपनी कंडीशन का पता चल पाता है।

Early symptoms of kidney damage: किडनी से जुड़ी समस्याएं अब बहुत कॉमन हो रही हैं और कम उम्र के लोगों में भी किडनी से जुड़ी बीमारियां (Kidney related diseases) देखी जा रही हैं। इसका कारण है लोगों की लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी कई गलतियां। लोगों की जीवनशैली और भागदौड़ भरी दिनचर्या उनकी पूरी हेल्थ पर असर डालती है। प्रोसेस्ड फूड्स (Processed foods) का सेवन करने, कम मात्रा में पानी पीने, बहुत ज्यादा-चाय कॉफी पीने की आदत (Drinking tea and coffee in excess) और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने जैसे कारण से किडनी जैसे अंगों को नुकसान भी पहुंचता है।  इन कारणों से किडनी खराब तो होती ही है और किडनी फेल होने का खतरा  (Risk of kidney failure) भी कई गुना बढ़ जाता है।

किडनी खराब होने के लक्षणों (Kidney kharab hone ke lakshan) का पता भी काफी देर से चलता है क्योंकि, शुरूआत में शरीर में जो बदलाव होते हैं अक्सर उनकी तरफ लोगों का ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में किडनी अंदर ही अंदर डैमेज होती रहती है और लोगों को अपने ही शरीर को हो रहे नुकसान के बारे में अंदाजा भी नहीं होता। हालांकि, किडनी फेलियर से पहले शरीर में होने वाले कुछ बदलावों पर (Kidney fail hone se pahles sharir mein badlav) ध्यान देने से आपको बीमारी का पता भी जल्द चल सकता है और आप समय पर अपना इलाज भी शुरू करवा सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जो किडनी खराब होने पर दिखायी देते हैं। अगर आपको इनमें से कोई 2 लक्षण भी दिखायी दे रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और अपना टेस्ट कराएं।

किडनी खराब होने के लक्षण क्या हैं? -Kidney kharab hone ke karan aur lakshan
जैसा कि किडनी का सबसे बड़ा काम है शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालना। लेकिन, जब किड़नियां ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं तब शरीर में अटकी गंदगी भी शरीर से बाहर नहीं निकल पाती। यह गंदगी शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचाती है और पूरे शरीर में कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ने लगता है। किडनी खराब होने पर लोगों को ये समस्याएं दिख सकती हैं-

चेहरे का आकार बढ़ना, चेहरे पर सूजन दिखायी देना
पैरों में सूजन बढ़ जाना (Swelling in legs)
आंखों के आसपास सूजन बढ जाना
बार-बार सिर में दर्द महसूस करना
ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ना
पेशाब में झाग बनना (Cloudy urine)
बहुत कम मात्रा में पेशाब बनना




Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/signs-and-symptoms-of-kidney-damge-kidney-kharab-hone-ke-lakshan-in-hindi-1186593/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help