News Info

Go back
डायबिटीज का रामबाण इलाज, ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए पिएं इस मसाले का पानी

14 February, 2025, 11:12 AM

डायबिटीज का रामबाण इलाज, ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए पिएं इस मसाले का पानी

क्या आपने औषधीय गुणों से भरपूर इलायची का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपको भी इस नेचुरल ड्रिंक के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप भी डायबिटीज पेशेंट हैं, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस मसाले का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इलायची का पानी न केवल आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं इलायची का पानी?
इलायची का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 6 इलायची को छीलकर एक लीटर पानी में डाल दीजिए और फिर रात भर के लिए इसे भिगोकर रखिए। अब आपको अगली सुबह इस पानी को तब तक बॉइल करना है, जब तक इसकी मात्रा आधी न रह जाए। अब आप इलायची के पानी को छानकर पी सकते हैं। इलायची के पानी को रेगुलरली पीने से आप अपने ब्लड शुगर लेवल पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं।

डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज को मैनेज करने के लिए इलायची के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलायची के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

सेहत के लिए वरदान
इलायची का पानी आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकता है। इसके अलावा इलायची में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हर रोज नियम से इलायची का पानी पीने से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/drink-cardamom-water-to-control-blood-sugar-levels-and-manage-diabetes-2025-02-13-1112908
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help