News Info
Go back
13 February, 2025, 08:32 AM
पानी पीने का ये है सबसे सही तरीका, नहीं जानते हैं तो जान लीजिए आज
इंसान का शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है. अगर आपको स्वस्थ और ओवरऑल हेल्थ के लिए एक चीज करना है तो हर इंसान को एक दिन में 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए. लेकिन जान लीजिए सही तरीका.
शरीर को पूरे दिन हाइ़ड्रेटेड रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हम सब यह तो जानते हैं कि पानी पीने के कई फायदे हैं लेकिन 90 प्रतिशत लोग यह नहीं जानते हैं कि किस तरीके से पीना ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है.
हेल्थलाइन में छपी खबर के मुताबिक हमारा फिजिकल परफॉर्मेंस और पाचन अच्छा हो इसलिए हमें दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए. पानी के साथ दिन की शुरुआत एक बेस्ट तरीका है. इससे आप हाइड्रेट होने के साथ आपका मूड और ब्रेन भी ठीक से फंक्शन करेगा. ऐसा करने से एनर्जी लेवल भी बढ़ती है.
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आुको पानी पीने के तरीका जानना बेहद जरूरी है. ऐसा बिल्कुल नहीं करना है कि आपको पेट भरना का एहसास हो. आपको पानी तो पीना ही है बल्कि ज्यादा खाना खाने से भी बचना है. खाना खाने के 1 घंटे पहले या खाना खाने के एक घंटे के बाद पानी पिएं.
एक्सरसाइज करने से पहले या बाद में कब पीना चाहिए पानी. जब आप वर्कआउट करते हैं तो पसीना होता है शरीर में एलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती हैं. ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है. एक्सरसाइज करने से पहले पानी पीना जरूरी है.
सिप सिप करके पानी पीना ही सही तरीका है. खड़े होकर या लेटकर पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. आराम से पानी पीना सबसे सही होता है, इससे पानी शरीर के हर जरूरी अंगों तक पहुंचता है और अपना काम सही तरह कर पाता है.
एक ही बार ढेर सारा पानी पीने के कारण आपके मुंह में पानी के जरिए हवा जा सकता है. जिसके कारण आपको गैस, पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है.
खड़े होकर पानी पीने से जॉइंट्स की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. अगर लंबे समय तक यही आदत बनी है तो घुटनों के मरीज भी बन सकते हैं. इससे अर्थराइटिस यानी गठिया जैसी दर्दनाक बीमारी भी हो सकती है. इस पोजिशन में पानी पीने से शरीर तनाव में रहता है और उसका फ्लूइड बैलेंस भी बिगड़ जाता है.
Source:
https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-best-way-to-drink-water-is-to-take-small-sips-throughout-the-day-read-full-article-in-hindi-2883010




