News Info

Go back
इन बीमारियों में फायदेमंद है सौंफ और जीरे का पाउडर, जानें कब और कैसे खाना है?

13 February, 2025, 08:21 AM

इन बीमारियों में फायदेमंद है सौंफ और जीरे का पाउडर, जानें कब और कैसे खाना है?

सौंफ और जीरे के पाउडर को साथ में पीने पर शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. साथ ही कई सारी बीमारियों का नैचुरल तरीके से छुटकारा मिल जाता है. ऐसा करने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है.

आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र है जो आपके घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. इन्हीं में से एक है जीरा और सौंफ, दोनों का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है. लेकिन अगर आप सौंफ और जीरे का पाउडर बनाकर उसका सेवन करते हैं तो इसके औषधीय गुण कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं.

सौंफ और जीरे का पाउडर पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है. आप इसे पीसकर ऐसे ही सेवन कर सकते हैं. आइए जानते हैं सौंफ और जीरे का पाउडर किन बीमारियों में फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए.

त्वचा के लिए फायदेमंद: सौंफ और जीरा दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं. इनका सेवन करने से त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है. जीरा और सौंफ का पाउडर शरीर को डिटॉक्स करता है. इससे त्वचा में चमक आती है और निखार आता है.

वजन घटाने में मददगार: सौंफ और जीरा पाउडर का इस्तेमाल मोटापा कम करने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सौंफ और जीरा पाउडर खाएं. यह पाउडर एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने और पेट में जमा चर्बी को कम करने में मददगार साबित होता है.सौंफ और जीरा पाउडर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. जिससे वजन कम होता है.

आंखों के लिए अच्छा: रात को सोने से पहले सौंफ और जीरा पाउडर खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है. सौंफ और जीरे में ऐसे गुण होते हैं जो सिर दर्द की समस्या को भी कम करते हैं. इससे आंखों पर दबाव कम पड़ता है। जिससे आंखों की सेहत बेहतर होती है.

सौंफ और जीरा पाउडर का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं. भोजन के बाद सौंफ और जीरा पाउडर का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. बेहतरीन परिणाम पाने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सौंफ और जीरा पाउडर मिलाएं. इसे रात को सोने से पहले पिएं. इस पानी को रोज रात को पीने से पेट और पाचन संबंधी समस्याएं, त्वचा संबंधी समस्याएं और मोटापा दूर हो जाएगा.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-health-benefits-of-fennel-and-cumin-powder-a-natural-remedy-for-these-diseases-2883131
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help