News Info

Go back
बिना दवा कंट्रोल होगा ब्लड प्रेशर, बस करना होगा ये काम, जानें 5 सबसे आसान तरीका

13 February, 2025, 08:06 AM

बिना दवा कंट्रोल होगा ब्लड प्रेशर, बस करना होगा ये काम, जानें 5 सबसे आसान तरीका

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए नींद पर्याप्त लेना जरूरी होता है. साथ ही खानपान और सही लाइफस्टाइल से कंट्रोल कर सकते हैं.

अगर आप चाहें तो लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर बिना दवाईयों के बीपी कंट्रोल कर सकते हैं. आइए जानते हैं बिना दवाई ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल किया जा सकता है...

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है. हर उम्र में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है. इसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं. ब्लड प्रेशर हद से ज्यादा बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्या हो सकती हैं. इससे बचने के लिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure Control Tips) रखना चाहिए. आमतौर पर बीपी के मरीज ब्लड प्रेशर काबू रखने के लिए दवाईयां लेते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर बिना दवाईयों के बीपी कंट्रोल कर सकते हैं. आइए जानते हैं बिना दवाई ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल किया जा सकता है...

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना है तो जंक फूड्स का सेवन पूरी तरह बंद कर दें. घर पर बना हेल्दी खाना ही खाएं. डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जी, लो फैट डेरी प्रोडक्ट, मीट, फिश और नट्स शामिल करें. सोडा, जूस और नमक का सेवन कम करें.

रोजाना आधे से एक घंटे तक एक्सरसाइज करने से हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है. फिजिकल एक्टिविटी से हार्ट हेल्थ बेहतर बनती है. गंभीर बीमारियों का खतरा टलता है.

ज्यादा वजन या मोटापा भी ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ाता है. वजन कम कर आप बीपी समेत कई समस्याओं से बच सकते हैं. ज्यादा तनाव लेने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है. इसलिए बीपी कंट्रोल करने के लिए तनाव से बचें और फ्री रहें.

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है तो अल्कोहल से परहेज करें. इसके अलावा स्मोकिंग न करें. क्योंकि इससे हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. स्मोकिंग और अल्कोहल छोड़ने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. इनसे कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं.

ब्लड प्रेशर की समय-समय पर जांच करवाना चाहिए. इससे पता चलता है कि दवाईयां और लाइफस्टाइल में बदलाव का कितना असर हो रहा है. तमाम कोशिशों के बावजूद अगर बीपी कम नहीं हो रही है तो सही इलाज करवाएं, क्योंकि किसी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है.







Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-health-tips-blood-pressure-will-be-controlled-without-medicine-know-the-5-easiest-ways-2883141
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help