News Info

Go back
Dark Chocolate: डार्क चॉकलेट से आज ही दूरी बना लें ये लोग, सेहत हो सकती है खराब

13 February, 2025, 08:04 AM

Dark Chocolate: डार्क चॉकलेट से आज ही दूरी बना लें ये लोग, सेहत हो सकती है खराब

डार्क चॉकलेट खाने के कई सारे फायदे होते हैं.  दिल, दिमाग और हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए अच्छा होता है. वहीं इसे खाने से सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है.

डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल का एक बेहतरीन सोर्स होता है. कई रिसर्च में कहा गया है कि डार्क चॉकलेट खाने के कई सारे फायदे होते हैं.  इसे खाने से हार्ट हेल्थ काफी अच्छा रहता है जिसके कारण हाई बीपी कंट्रोल में रहता है. साथ ही दिल के अंदर ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छा होता है. सिर्फ इतना ही नहीं यह दिमाग दिमाग के फंक्शन के लिए भी अच्छा होता है. और कहा जाता है कि यह स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं

डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल का एक अच्छा सोर्स होता है. आप इसके अलावा चीनी से भरपूर मिठाइयां खा सकते हैं. जो फिटनेस के शौकीनों के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रहा है. हालांकि, हाल ही में हुए रिसर्च ने बताया गया कि डार्क चॉकलेट खाने से सेहत पर काफी ज्यादा बुरा असर पड़ता है. आइए इस बारे में विस्तार से बात करें. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी (Washington University) की एक स्टडी में चॉकलेट से बने कई प्रोडक्ट में टॉक्सिक हैवी मेटल्स लेड (Lead) और कैडमियम (Cadmium) जरूरत से ज्यादा मिली है, जो सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं इस स्टडी में क्या मिला...

चॉकलेट में कई हैवी मेटल्स

इस स्टडी में कोको से बनने वाले डार्क चॉकलेट समेत 72 प्रोडक्ट्स का वैज्ञानिकों ने 8 सालों तक एनालिसिस किया. जिसके बाद उन्होंने पाया कि चॉकलेट से बने 43% प्रोडक्ट्स में सीसा (लेड) की काफी ज्यादा मात्रा थी. 35% प्रोडक्ट्स में कैडमियम पाए गए. वहीं, ऑर्गनिक प्रोडक्ट में टॉक्सिक मेटल्स काफी ज्यादा मिले हैं, जो चिंता बढ़ाने वाले हैं.

चॉकलेट में लेड, सेहत के लिए खतरनाक

शोधकर्ताओं ने बताया कि चॉकलेट प्रोडक्ट्स में ये मेटल्स कंटामिनेशन मिट्टी या मैन्यूफैक्चरिंग के वक्त हो सकता है. यह स्टडी चॉकलेट के अलग-अलग ब्रांड्स और वैरायटी पर बेस्ड था. इसमें कई में टॉक्सिक मेटल्स का लेवल काफी ज्यादा पाया गया. लेड काफी टॉक्सिक एलीमेंट है जो अगर शरीर में जमा हो जाए तो नर्वस सिस्टम, किडनी और हार्ट हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. बच्चों के शरीर में पहुंचकर यह मानसिक ग्रोथ पर बुरा असर डाल सकता है.

डार्क चॉकलेट में हैवी मेटल का हाई लेवल जोखिम पैदा कर सकता है, खासकर अगर इसे कुछ समुद्री भोजन, चाय और मसालों जैसे हैवी मेटल वाले अन्य उत्पादों के साथ खाया जाए. 

कैडियम का सेहत पर असर

चॉकलेट में पाया जाना वाला दूसरा टॉक्सिक मेटल कैडमियम किडनी और हड्डियों के लिए हानिकारक होता है. अगर लंबे समय तक इसके संपर्क में शरीर रहे तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. इसके अलावा किडनी की कई बीमारियां हो सकती हैं. शोधकर्ताओं ने बताया कि कोको प्लांट जमीन से हैवी मेटल्स अवशोषित कर सकते हैं, इसलिए ज्यादा चॉकलेट खाने से बचना चाहिए. बच्चों को भी इसके नुकसान बताने चाहिए.










Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/are-dark-chocolates-really-healthy-for-you-read-full-article-in-hindi-2883395
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help