News Info
Go back
13 February, 2025, 07:55 AM
भारत में महिलाएं में तेजी से हो रही हैं एंडोमेट्रियोसिस का शिकार, जानें क्या है कारण
क्या पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द हो रहा है या कंसीव करने में परेशानी आ रही है? भारत में कई महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।
Endometriosis Causes: क्या आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है? क्या आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, लेकिन कंसीव करने में दिक्कत हो रही है? अगर ऐसा है, तो हो सकता है कि आपको एंडोमेट्रियोसिस हो और आपको इसका पता भी न हो! भारत में हर 10 में से 1 महिला इस बीमारी से जूझ रही है, लेकिन इसे आम पीरियड पेन समझकर इग्नोर कर दिया जाता है। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है!"
क्या है एंडोमेट्रियोसिस?
एंडोमेट्रियोसिस एक गायनोकोलॉजिकल यानी स्त्री रोग संबंधी समस्या है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत, जिसे एंडोमेट्रियम कहा जाता है, वह गर्भाशय के बाहर विकसित होने लगती है। यह ज्यादातर अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब्स और पेल्विस के आसपास बढ़ती है। इससे महिलाओं को अत्यधिक दर्द, अनियमित पीरियड्स और गर्भधारण से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
इस बीमारी को लेकर दुनियाभर में कई रिसर्च की जा चुकी हैं। 2022 में "The Journal of Obstetrics and Gynecology of India" में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 25 से 40 साल की महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/videos/women-in-india-are-increasingly-becoming-victims-of-endometriosis-know-what-is-the-reason-1185574/




