News Info
Go back
13 February, 2025, 07:50 AM
रातभर भिगोकर रखें धनिया के बीज, सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
Coriander Seeds Water Benefits in Hindi: धनिया के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप धनिया के बीजों का पानी भी पी सकते हैं। यह पाचन-तंत्र और मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा होता है।
रातभर भिगोए हुए धनिया के बीजों का पानी पीने के फायदे- Benefits Of Coriander Seeds Water In Morning
Coriander Seeds Water Benefits in Hindi: धनिया के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्लोवोनॉयइड पाए जाते हैं। इसके अलावा, धनिया के बीज विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम, कैल्शियम और फोलिक एसिड के भी अच्छे सोर्स होते हैं। कई लोग धनिया के बीजों का उपयोग खाने में तड़के के रूप में करते हैं। तो कई लोग सब्जी या दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया के बीजों के पाउडर का उपयोग करते हैं। आप धनिया के बीजों का पानी (Dhaniya ke Pani) भी पी सकते हैं। रातभर भिगोए हुए धनिया के बीजों का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह खाली पेट धनिया के बीजों का पानी पी सकते हैं। आइए, जानते हैं कि रातभर भिगोए हुए धनिया के बीजों का पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं (Dhaniya ka Pani Peene ke Fayde)?
1. वेट लॉस में असरदार- Dhaniya Ka Pani For Weight Loss
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट धनिया के बीजों का पानी पी सकते हैं। रातभर भिगोए हुए धनिया के बीजों का पानी पीने से वजन घटाने में मदद ( Coriander Water for Weight Loss in Hindi) मिलती है। इस पानी को पीने से भूख कंट्रोल होती है। इससे मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। धनिया का पानी पीने से फैट बर्न भी होता है। बेली फैट बर्न करने के लिए आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
2. ब्लोटिंग से राहत दिलाए- Dhaniya Pani For Bloating
अगर आप पेट फूलने या ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो रातभर भिगोए हुए धनिया के बीजों का पानी पीना फायदेमंद होता है। इस पानी को पीने से पाचन-तंत्र दुरुस्त होता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत बनती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धनिया के बीजों का पानी पीने से पेट दर्द, एसिडिटी, अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं ठीक होती हैं।
3. त्वचा के लिए फायदेमंद- Coriander Seeds Water Benefits For Skin
धनिया का पानी स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। धनिया में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। रोज सुबह धनिया के बीजों का पानी पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। धनिया का पानी पीने से मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है।
4. किडनी को डिटॉक्स करे- Dhaniya Ka Pani To Detox Kidney
किडनी हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। इसलिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। समय-समय पर किडनी को डिटॉक्स करना बेहत जरूरी होता है। किडनी को डिटॉक्स करने के लिए आप रोज सुबह धनिया के बीजों का पानी पी सकते हैं। रातभर भिगोए हुए धनिया के बीजों का पानी पीने से किडनी डिटॉक्स होती है। इस पानी को पीने से किडनी में जमे सारे अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी में पथरी का जोखिम भी कम होता है।
5. यूरिन इंफेक्शन से राहत- Dhaniya Ka Pani For Urine Infection
धनिया के बीजों का पानी यूरिन इंफेक्शन में भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट धनिया के बीजों का पानी पिएंगे, तो इससे यूरिन इंफेक्शन से राहत मिलेगी। धनिया का पानी पीने से मूत्रमार्ग या पेशाब से संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं। धनिया के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मूत्रपथ में बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करते हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/dhaniya-ka-pani-peene-ke-fayde-benefits-of-drinking-coriander-seeds-water-in-morning-in-hindi-1185998/




