News Info

Go back
शाम को एक्सरसाइज करने से तेजी से कम होगा वजन और तनाव होगा दूर, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

13 February, 2025, 07:40 AM

शाम को एक्सरसाइज करने से तेजी से कम होगा वजन और तनाव होगा दूर, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Evening Workout Benefits: शाम के वक्त एक्सरसाइज करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Benefits Of Evening Exercise: स्वस्थ और फिट रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है। आपने ज्यादातर लोगों को सुबह एक्सरसाइज करते देखा होगा। लेकिन अगर आपके पास सुबह एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं है, तो आप शाम के वक्त भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि शाम को एक्सरसाइज करना उतना असरदार नहीं होता है, जितना सुबह के समय एक्सरसाइज करना। लेकिन ऐसा नहीं है। शाम को एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए उतना ही लाभकारी होता है। शाम के समय एक्सरसाइज करने से आप न केवल खुद को फिट रख सकते हैं, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बच सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे शाम के समय एक्सरसाइज करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

तेजी से कम हो सकता है वजन
अगर आप शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको एक्सरसाइज के लिए भरपूर समय मिलता है। इस समय आपको ऑफिस जाने या फिर किसी दूसरे काम को करने के जल्दी नहीं होती है। ऐसे में, आप ज्यादा फोकस के साथ एक्सरसाइज कर पाते हैं। जब आप फोकस के साथ एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

ताकत बढ़ती है
जब आप सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो उस समय शरीर का एनर्जी लेवल कम होता है। लेकिन अगर शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके अंदर पहले से ही पर्याप्त ऊर्जा बनी रहती है, जिससे बेहतर तरीके से वर्कआउट कर पाते हैं। इससे शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

मसल्स बिल्डिंग के लिए फायदेमंद
शाम के वक्त वर्कआउट करना मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मांसपेशियों की ताकत, फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ शाम के समय पीक पर होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय शरीर का तापमान ज्यादा होता है, जो मांसपेशियों को अधिक कुशलता से काम करने में मदद करता है। इससे चोट लगने का जोखिम भी कम होता है।

तनाव हो सकता है कम
शाम के वक्त एक्सरसाइज करने से दिनभर की थकान और तनाव दूर होता है। दरअसल, एक्सरसाइज करने से कॉर्टिसोल (स्ट्रेस) हार्मोन का स्तर कम होता है और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। इससे स्ट्रेस दूर होता है और आप खुद को रिलैक्स और खुश महसूस करते हैं।

नींद अच्छी आती है
अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है, तो शाम को एक्सरसाइज करने से आपको लाभ हो सकता है। दरअसल, शाम को एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे शरीर को आराम पहुंचता है और अच्छी नींद आती है। इससे आप अगले दिन फ्रेश महसूस करते हैं।






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/fitness/benefits-of-exercising-in-the-evening-in-hindi-2-1185781/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help