News Info

Go back
ये 5 सब्जियां बनाती हैं पेट में गैस, पकाते समय जरूर डालें अजवाइन

12 February, 2025, 08:19 AM

ये 5 सब्जियां बनाती हैं पेट में गैस, पकाते समय जरूर डालें अजवाइन

Vegetables that Causes Gas and Bloating in Hindi: पेट में गैस एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। कुछ सब्जियां खाने के बाद भी पेट में गैस बन सकती है। इसलिए बादी सब्जियों का सेवन कम मात्रा में हो करना चाहिए।

कौन-सी सब्जी खाने से गैस बनती है?- Kaun Si Sabji Khane Se Gas Banti Hai
Which Vegetables Can Causes Gas: अक्सर आपने सुना होगा कि पिज्जा, बर्गर या कोई अन्य जंक फूड खाने के बाद पेट में गैस बन जाती है। आपने भी ऐसा जरूर महसूस किया होगा। जब भी आप बाहर का खाना खाते हैं, तो उसके बाद गैस, अपच और पेट फूलने जैसी दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन, कई बार घर पर बनी चीजें भी पेट में गैस का कारण बन सकती हैं। जी हां, कुछ खास तरह की सब्जियां खाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। जो सब्जियां बादी होती हैं, उन्हें खाने के बाद पेट में गैस (Pet me Gas Banane ke Karan) बन सकती है। इसलिए बादी सब्जियों में अक्सर अजवाइन या सौंफ डाला जाता है, जिससे गैस से बचाव किया जा सके। आइए, जानते हैं कि कौन-सी सब्जियां खाने से पेट में गैस बनती है?

1. अरबी की सब्जी
आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी घर पर अरबी की सब्जी बनती है, तो उसमें अजवाइन जरूर होता है। दरअसल, अरबी की सब्जी बादी होती है। इसे खाने से पेट में गैस बन सकती है। खासकर, जिन लोगों का मेटाबॉलिक रेट स्लो होता है या जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है, उन्हें अरबी की सब्जी खाने से गैस बन सकती है। इसलिए अरबी की सब्जी बनाते हुए आपको उसमें अजवाइन या सौंफ जरूर डालना चाहिए। हालांकि, अरबी की सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

2. बैंगन की सब्जी
बैंगन की सब्जी भी बादी होती है। दरअसल, बैंगन की सब्जी खाने से शरीर में वात दोष बढ़ता है, जिसकी वजह से पेट में गैस बनने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को पेट में गैस की समस्या रहती है, उन्हें बैंगन के सेवन से परहेज करना चाहिए। बैंगन की सब्जी खाने से पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, बैंगन शरीर की प्रवृति के अनुसार अलग-अलग असर करता है।

3. गोभी की सब्जी
फूलगोभी, पत्तागोभी हो या ब्रोकली, तीनों तरह की गोभी बादी की समस्या को बढ़ाती है। ये तीनों पेट में गैस बना सकती है। गोभी खाने से गैस, एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको इन सब्जियों का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप खा रहे हैं, तो सब्जी में अजवाइन जरूर मिलाएं। जिन लोगों को लंबे समय से गैस की समस्या है, उन्हें गोभी के सेवन से परहेज करना चाहिए।

4. आलू की सब्जी
कई लोगों को आलू की सब्जी खाने से भी पेट में गैस बन सकती है। आलू में कार्ब्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आलू का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है, तो इससे पेट में गैस की समस्या हो सकती है। आलू खाने से बादी की शिकायत हो सकती है। इसलिए आपको आलू का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। साथ ही, गैस की समस्या से बचने के लिए आलू की सब्जी में अजवाइन जरूर मिलाएं।

5. मूली की सब्जी
मूली की सब्जी खाने से भी पेट में गैस बन सकती है। दरअसल, मूली में फाइबर और सल्फर होते हैं, जो पाचन-तंत्र में मौजूद बैक्टीरिया के साथ मिलकर गैस बना सकते हैं। मूली खाने से अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आपको मूली की सब्जी में अजवाइन जरूर मिलाकर चाहिए। इतना ही नहीं, मूली को सलाद के तौर पर भी कम मात्रा में ही खाना चाहिए। खासकर, अगर आपको पहले से गंभीर गैस की समस्या है तो मूली के सेवन से परहेज करें। 








Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/kaun-si-sabji-khane-se-gas-banti-hai-which-vegetables-cause-gas-and-bloating-in-hindi-1185489/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help