News Info
Go back
12 February, 2025, 08:11 AM
रोज शाम को दूध के साथ मिलाकर खाएं सहजन का पाउडर, जोड़ों का दर्द होगा दूर और तेजी से घटेगा वजन
Moringa Powder with Milk Benefits in Hindi: आयुर्वेद में सहजन को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसका तना, पत्ते सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप दूध के साथ भी सहजन के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
Dudh ke Sath Moringa Powder Lene ke Fayde: आयुर्वेद में सहजन को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसका उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। सहजन प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होता है। इसके अलावा, सहजन फाइबर और विटामिन्स से भी भरपूर होता है। कई लोग सहजन की सब्जी बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग सहजन का जूस (Sahjan ka Juice Peene ke Fayde) पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, कई लोग सहजन के पाउडर का भी सेवन करते हैं। सहजन का पाउडर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका पाउडर मेटाबॉलिज्म और पाचन-तंत्र के लिए लाभकारी होता है। आइए, जानते हैं दूध के साथ सहजन का पाउडर लेने के फायदे (benefits of having moringa powder with milk in hindi)-
दूध के साथ सहजन का पाउडर लेने के फायदे- Dudh ke Sath Sahjan ka Powder Lene ke Fayde
1. हड्डियों को मजबूत बनाए
दूध हड्डियों के लिए फायदेमंद होता ही है। सहजन में भी कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर दूध और सहजन के पाउडर का एक साथ सेवन किया जाए, तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। रोज शाम को चाय के बजाय दूध में सजहन के पत्तों का पाउडर खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।
2. वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सहजन के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इस पाउडर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो वेट लॉस में मदद (Moringa Powder for Weight Loss) करता है। वजन घटाने के लिए आप रोजाना इस पाउडर को दूध के साथ ले सकते हैं। अगर आप रोजाना दूध के साथ सहजन के पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
3. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपके लिए सहजन का पाउडर लेना फायदेमंद हो सकता है। सहजन का पाउडर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप रोज सुबह या शाम के साथ दूध के साथ सहजन का पाउडर ले सकते हैं। इसके अलावा, गुनगुने पानी के साथ भी सहजन के पाउडर का सेवन किया जा सकता है।
4. इम्यूनिटी बूस्ट करे
अगर आप इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सहजन का पाउडर शामिल कर सकते हैं। सहजन का पाउडर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इस पाउडर को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। सहजन का पाउडर खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोजाना दूध के साथ सहजन के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
दूध के साथ सहजन के पाउडर का सेवन कैसे करें?- How to Consume Moringa Powder with Milk in Hindi
आप सहजन के पाउडर का दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।
इसके लिए आप एक गिलास दूध लें।
इसमें एक चम्मच सहजन का पाउडर मिलाएं।
अब इस दूध को पी लें।
आप सहजन वाला दूध शाम या रात के समय पी सकते हैं।
कुछ दिनों तक रोजाना इस दूध को पीने से कई समस्याएं ठीक होती हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/dudh-ke-sath-sahjan-ka-powder-lene-ke-fayde-benefits-of-having-moringa-powder-with-milk-in-hindi-1185334/




