News Info
Go back
12 February, 2025, 08:09 AM
डायबिटीज की महंगी दवाओं को भी फेल करेगा ये सस्ता ड्राई फ्रूट, खाते ही कंट्रोल होने लगेगा Blood Sugar
Diabetes control karne wale dry fruits: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाओं से काम नहीं चलेगा बल्कि अपनी डाइट में यह खास ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना जरूरी है। इस लेख में जानें ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले इस खास ड्राई फ्रूट के बारे में।
Dry fruits to control diabetes: डायबिटीज का कोई जड़ से इलाज नहीं है और दवाओं की मदद से उसे कंट्रोल करके रखना जरूरी है। लेकिन सही डाइट का होना भी जरूरी है और इसलिए आपको अपनी डाइट में खुबानी जैसे फलों को शामिल करना चाहिए। खुबानी, जिसे अंग्रेजी में 'एप्रीकॉट' कहा जाता है, एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पीले या नारंगी रंग का होता है और इसके अंदर एक बड़ा बीज होता है। खुबानी में विटामिन ए, सी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर के लिए फायदेमंद है, खासकर पाचन तंत्र, त्वचा और हृदय स्वास्थ्य के लिए। सूखी खुबानी में अधिक पोषक तत्व होते हैं और यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही इसे खाने से कई और लाभ आपको मिलते हैं तो आइए जानते हैं, उन महत्वपूर्ण लाभों के बारे में।
1. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे (Dried apricot for diabetes)
खुबानी में प्राकृतिक शर्करा कम होती है, जो इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। इसमें मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है। यह शरीर में शर्करा के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे अचानक शुगर का स्तर नहीं बढ़ता।
2. वजन कम करने में मदद करे (Help control weight)
डायबिटीज के रोगियों के लिए वजन नियंत्रित रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। खुबानी में फाइबर की अधिकता होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और भूख को कम करता है। इससे अधिक खाने की आदतों से बचने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
3. हृदय स्वास्थ्य को सुधारे (Keep your heart healthy)
डायबिटीज से हृदय रोगों जैसे हार्ट अटैक आदि का खतरा बढ़ सकता है। खुबानी में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं। ये तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और रक्त वाहिकाओं की सुरक्षा करते हैं।
4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए (Make your digestive system stronger)
खुबानी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है और आंतों की सही कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करता है, जो डायबिटीज से जुड़ी कई समस्याओं को कम करता है। इसलिए, डायबिटीज से बचाव और उपचार के लिए खुबानी एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है। लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना उचित होता है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/blood-sugar-control-karne-wale-dry-fruits-how-to-control-diabetes-in-hindi-1185397/




