News Info
Go back
12 February, 2025, 07:54 AM
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, ब्रेन हेमरेज के बाद कराया था एडमिट
Acharya Satyendra Das Death: श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
Satyendra Das Death: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी पुष्टि सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने की है। लखनऊ के PGI में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर पीजीआई से अयोध्या लेकर जा रहे हैं। वहीं, कल अयोध्या के सरयू नदी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था एडमिट
महंत सत्येंद्र दास ने आज अंतिम सांस ली है। 3 फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उन्हें ब्रेन हेमरेज के कारण गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे।
कल होगा अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि महंत सत्येंद्र दास के पार्थिव शरीर को आज PGI से अयोध्या लेकर जाएंगे। इसके बाद, कल अयोध्या के सरयू नदी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे।
इन बीमारियों से जूझ रहे थे सत्येंद्र दास
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंत सत्येंद्र दास को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। उन्हें 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/news/ram-janmabhoomi-chief-priest-acharya-satyendra-das-passed-away-at-87-years-of-age-in-hindi-1185499/




