News Info
Go back
12 February, 2025, 07:48 AM
ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी दुनिया की टेंशन, छह गुना तक बढ़ सकता है ये खतरनाक वायरस
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, साल 2023 में पूरी दुनिया में करीब 4 करोड़ लोग HIV से पीड़ित थे. इनमें से करीब 6.30 लाख लोगों की मौत हो गई थी.
HIV infections : HIV (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) बेहद खतरनाक वायरस है. काफी समय से डॉक्टर और साइंटिस्ट्स इसका इलाज ढूंढ रहे हैं. दुनियाभर में इसे लेकर चिंता बनी हुई है. इस बीच सोमवार, 10 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र एड्स एजेंसी (UNAIDS) की प्रमुख ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका (America) का सपोर्ट खत्म हो जाता है और तत्काल उसकी भरपाई नहीं की जाती है तो साल 2029 तक एचआईवी संक्रमण (HIV infections) 6 गुना तक बढ़ सकता है. जिसकी वजह से लाखों जान जा सकती हैं और एड्स (AIDS) के ज्यादा खतरनाक वैरिएंट पैदा हो सकते हैं.
दुनिया में AIDS के कितने मरीज
यूएन एड्स की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर विन्नी ब्यान्यमा ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले कुछ सालों में HIV इंफेक्शन में गिरावट आई है. 2023 में सिर्फ 13 लाख नए केस ही रिपोर्ट हुए हैं, जो 1995 की तुलना में 60% तक कम हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में ऐलान किया है कि उनका देश 90 दिनों तक सभी विदेशी मदद यानी फंडिंग रोक देगा. अगर ऐसा हुआ तो एड्स के रोकथाम को लेकर चल रही मुहिम को बड़ा झटका लग सकता है.
अमेरिका मदद बंद कर दे तो क्या होगा
ब्यान्यमा ने बताया, अनुमान है कि 2029 तक HIV के 87 लाख नए केस आ सकते हैं. इससे 63 लाख लोगोंकी जान भी जा सकती है. जिसकी वजह से 34 लाख बच्चे अनाथ हो सकते हैं. उन्होंने कहा, अगर अमेरिकी सरकार अपना फैसला नहीं बदलती है तो स्थिति बद से बदतर भी हो सकती है. इससे बीमारियां बढ़ेंगी और ज्यादा मौतें हो सकती हैं.
UNAIDS की अपील
यूएन एड्स की चीफ ने अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रंप से अपील करते हुए कहा कि वह अचानक से फंडिंग बंद न करें, क्योंकि इससे कई अफ्रीकी देशो में डर का माहौल है. इसी वजह से केन्या में एक काउंटी से 550 HIV वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया गया है. इथियोपिया में भी हजारों लोगों को काम पर न आने को कहा गया है. जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों को महामारी की निगरानी करने में परेशानियां आ रही हैं. बता देंकि ज्यादातर देशों में HIV की रोकथाम के लिए जो भी अभियान चलाए जा रहे हैं, उनका 90% हिस्सा अमेरिका से ही आता है.
Source:
https://www.abplive.com/lifestyle/health/health-tips-without-america-support-hiv-infections-could-increase-6-times-unaids-chief-warning-2882643




