News Info

Go back
अदरक माइग्रेन और पीरियड्स के दर्द को करता है कम? जानें इसके इस्तेमाल करने का तरीका

11 February, 2025, 07:22 AM

अदरक माइग्रेन और पीरियड्स के दर्द को करता है कम? जानें इसके इस्तेमाल करने का तरीका

सर्दी, खांसी, पेट दर्द, मोशन सिकनेस, मतली और अपच जैसी बीमारियों में सबसे ज़्यादा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक दुनिया की सबसे बेहतरीन दर्द निवारक दवाओं में से एक है?

अदरक का इस्तेमाल हम गठिया, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, मोशन सिकनेस, मतली और अपच जैसी बीमारियों में सबसे ज़्यादा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक दुनिया की सबसे बेहतरीन दर्द निवारक दवाओं में से एक है? इसकी वजह है इसमें पाए जाने वाले कमाल के फाइटोकेमिकल्स. जिंजरोल और शोगोल ऐसे नैचुरल केमिकल्स हैं. जिनकी मौजूदगी अदरक को ख़ास बनाती है.

सिरदर्द: अगर आप 20 ग्राम अदरक को पीसकर उसका आधा कप जूस पी लें और पिसे हुए अदरक को माथे पर लेप की तरह लगाएं तो सिरदर्द गायब हो जाएगा. एक क्लीनिकल स्टडी से पता चलता है कि माइग्रेन से राहत दिलाने वाली दवा ट्रिप्टान और अदरक का असर एक जैसा होता है.

गठिया: गठिया से पीड़ित लोगों को भी इससे काफी राहत मिलती है. आपको हाई-डोज पेनकिलर नहीं लेनी पड़ेगी और आप बिना किसी साइड इफेक्ट के इसे ठीक कर सकते हैं. अदरक के फाइटोकेमिकल्स भारी-भरकम दवाओं के कारण पेट की अंदरूनी परत को होने वाले नुकसान को कम करने या उसकी मरम्मत करने में अद्भुत काम करते हैं.

पुराने जोड़ों के दर्द और पीरियड्स में ऐंठन में फायदेमंद: सर्दियों के मौसम में सूजन और दर्द होना आम बात है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकता है. अगर आपको पीरियड्स में बहुत ज्यादा ऐंठन होती है तो भी आप राहत पाने के लिए अदरक खा सकते हैं.

सर्दी और जुकाम में कारगर: अदरक खाने से सर्दी और जुकाम में बहुत फायदेमंद होता है. सबसे पहले तो यह फेफड़ों में गर्मी पैदा करता है और दूसरा फेफड़ों में जमा कफ को पिघलाने में मदद करता है. इस तरह यह सर्दी-जुकाम में कारगर तरीके से काम करता है.

डायबिटीज में फायदेमंद: जिन लोगों को डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उनके लिए अदरक खाना काफी ज्यादा फायदेमंद है. दरअसल, यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल के नसों को स्वस्थ रखने का काम करता है. जिससे डायबिटीज और दिल की बीमारी कंट्रोल में रहती है. 

दर्द कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल:

अगर आपको सिर दर्द रहता है, तो 15-20 ग्राम अदरक को कुचलकर उसका रस निकाल लें और उसे पी लें. बचे हुए हिस्से को दर्द वाली जगह पर लगाएं, आधे घंटे में आपको असर दिखने लगेगा. किचन में रखे सूखे अदरक के पाउडर को एक कप गुनगुने पानी में 5-7 ग्राम (एक चम्मच) मिलाकर पी सकते हैं. यह सब आपको तभी करना है, जब दर्द आपको परेशान कर रहा हो.








Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/ginger-works-as-a-painkiller-for-migraine-and-period-cramps-read-full-article-in-hindi-2875457
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help