News Info

Go back
रोज 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते तो हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये रोग

11 February, 2025, 07:12 AM

रोज 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते तो हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये रोग

Kam neend lene ke nuksan: रोजाना पर्याप्त नींद नहीं ले पाने के कारण कई जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। इस लेख में जानें ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका खतरा कम नींद लेने के कारण भी बढ़ता है।

कम नींद लेने के नुकसान (Side Effects Of Lack Of Sleep)
Disease caused by lack of sleep: जितना नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और सही डाइट लेना हेल्दी रहने के लिए जरूरी है, उतना ही ज्यादा जरूरी नींद भी है। नींद लेना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और एनर्जी देने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारी नींद भी प्रभावित हो रही है। जो लोग बहुत कम नींद लेते हैं या बहुत ज्यादा सोते हैं, उन्हें मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है और अगर रोजाना इतनी नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो इसके कारण कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और यहां तक कि कुछ बीमारियां कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से खतरनाक है। इस लेख में हम आपको बताएंगे रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद न ले पाने से कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है।

1. हार्ट डिजीज (Heart Disease Caused By Lack Of Sleep)
रोजाना पर्याप्त नींद लेना हमारे हेल्दी हार्ट के लिए भी बहुत जरूरी है और अगर नियमित रूप से सही नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो इसके कारण हार्ट से बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा खतरा आमतौर पर बढ़ता है, जब लंबे समय से आप पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं।

2. ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke Caused By Lack Of Sleep)
बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि जो लोग लंबे समय से सही से नहीं सो पा रहे हैं, मतलब कि उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए रोजाना पूरी नींद लेना बेहद जरूरी है।

3. डिप्रेशन (Depression Caused By Lack Of Sleep)
जिन लोगों को ज्यादा काम रहता है या फिर अपने बिजी लाइफस्टाइल के कारण जो पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, उन्हें अक्सर डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि नींद कम लेने के कारण शरीर व दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है। 

4. किडनी डिजीज (Kidney Disease Caused By Lack Of Sleep)
अगर लंबे समय से कम नींद ले रहे हैं और काफी समय से आपकी रोजाना की नींद 7 घंटे से काफी कम है तो ऐसे में किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कई अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि लंबे समय से पर्याप्त नींद न ले पाने से किडनी से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

5. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure Caused By Lack Of Sleep)
ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि जिन लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी रहता है। ऐसे में अगर लंबे समय से आप पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर निपटने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। 








Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/kam-neend-lene-ke-nuksan-what-are-the-side-of-lack-of-sleep-in-hindi-1184796/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help