News Info

Go back
इन 5 बीमारियों में होता है उंगलियों में तेज दर्द, अनदेखी करने से बढ़ सकती है समस्या

11 February, 2025, 07:05 AM

इन 5 बीमारियों में होता है उंगलियों में तेज दर्द, अनदेखी करने से बढ़ सकती है समस्या

Ungliyon mein dard kyon hota hai: हाथों-पैरों की उंगलियों को अगर आप मामूली समस्या मानते हैं तो यह एक गलती भी साबित हो सकती है। क्योंकि, उंगलियों का दर्द कुछ गम्भीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

Pain in fingers causes: हाथों-पैरों में दर्द कई कारणों से हो सकता है। जैसे थकान होने या बहुत देर तक की-बोर्ड पर उंगलियां चलाने के कारण हाथों और उंगलियों में दर्द हो सकता है। आमतौर पर लोग हाथों-पैरों की उंगलियों में दर्द होने पर किसी तरह का बाम या तेल से मालिश करते हैं और उसके बाद दर्द कम होते ही अपने काम पर लौट जाते हैं। अगर इस तरह का दर्द कभी-कभार हो तो इसे मामूली समझा जा सकता है। लेकिन, हाथों-पैरों में दर्द की शिकायत अगर बार-बार हो तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। दरअसल, हाथों-पैरों में होनेवाला दर्द कुछ गम्भीर बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। इसीलिए, अगर बार-बार आपको हाथों और पैरों की उंगलियों में दर्द हो तो आप अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। इन गम्भीर बीमारियों में उंगलियों में तेज दर्द महसूस हो सकता है।

इन बीमारियों में महसूस होता है उंगलियों में तेज दर्द ( Fingers pain causes and reasons in hindi)
 आर्थराइटिस में होता है उंगलियों में दर्द
गठिया या आर्थराइटिस की वजह से लोगों के हाथों-पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। रूमेटाइड अर्थराइटिस और ऑस्टियोअर्थराइटिस जैसी बीमारियां जो हड्डियों से जुड़ी हैं, उनमें जॉइंट पेन की शिकायत एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है। गठिया के मरीजों में उंगलियों में दर्द के साथ-साथ हाथों-पैरों झुनझुनी महसूस हो सकती है। दरअसल, नसों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाने के कारण उंगलियों में दर्द, स्किन का रंग लाल होने और सूजन जैसी शिकायतें हो सकती हैं।

डायबिटीज का लक्षण है सकता है यह दर्द
हाई ब्लड शुगर लेवल्स के महत्वपूर्ण लक्षणों की बात की जाए तो हाथों-पैरों में झुनझुनी महसूस होना, हाथों-पैरों में दर्द, नसों का अकड़ना और हाथ-पैर सुन्न हो जाने जैसे कई संकेत आपको महसूस हो सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर इन तकलीफों से गुजरना पड़ता है। इसीलिए, अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आपको डायबिटीज की बीमारी है तो आप अपने चेकअप कराएं और हाथों-पैरों में होने वाले इस दर्द का सही कारण पता करें।

कार्पल टनल सिंड्रोम का लक्षण है उंगलियों का दर्द
शहरी क्षेत्रों और युवाओं में कार्पल टनल सिंड्रोम की समस्या अधिक देखी जाती है। जो लोग कम्प्यूटर या अन्य किसी प्रकार के गैजेट्स का इस्तेमाल अधिक करते हैं उनके हाथों की नसों और मसल्स को नुकसान पहुंचता है। इस डैमेज की वजह से उंगलियों और हाथों में सूजन और दर्द बढ़ सकता है। हाथों में सूजन की वजह से स्किन लाल होने और तेज दर्द महसूस हो सकता है।

इसके अलावा शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर उंगलियों में दर्द होता है। वहीं,  गैंग्लियन सिस्ट जैसी स्थितियों में भी उंगलियों में तेज दर्द महसूस हो सकता है। इसमें हाथों में गांठे बन जाती हैं जिससे नसों में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और  इससे उंगलियों में तेज दर्द महसूस हो सकता हैं।







Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/pain-in-fingers-is-a-symptom-of-these-diseases-in-hindi-1184914/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help