News Info
Go back
11 February, 2025, 07:04 AM
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, तुरंत गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे और मुंहासे
How to Apply Multani Mitti on Face: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर आप मुल्तानी मिट्टी में इन 2 चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे ज्यादा फायदा मिलेगा।
Multani Mitti ko Chehre Par Kaise Lagaye: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह त्वचा पर सीबम के उत्पादन को रोकती है और ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी लाभकारी मानी जाती है। वैसे तो कई लोग मुल्तानी मिट्टी में पानी या दूध मिक्स करके चेहरे पर लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग शहद के साथ भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, मुल्तानी मिट्टी को सही तरीके से लगाना (chehre par multani mitti lagane ka tarika) बहुत जरूरी होता है। मुल्तानी मिट्टी में इन 2 चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाया जा सकता है।
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं?- How to Use Multani Mitti on Face in Hindi
आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं। इन दोनों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं। मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल, तीनों इंग्रीडिएंट्स स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं।
इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें।
इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिक्स करें।
अब इसमें गुलाब जल मिलाएं।
इन तीनों को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल के पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर लगाने के फायदे
मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर लगाने से कई त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं।
त्वचा की रंगत निखारे: इस मिश्रण को लगाने से त्वचा की रंगत बेहतर होती है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है।
दाग-धब्बों से छुटकारा: मुल्तानी मिट्टी के साथ चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिक्स करके लगाने से दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।
मुंहासों से निजात: अगर आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएंगे, तो मुंहासों और एक्ने से पूरी तरह से राहत मिलेगी।
ऑयली स्किन से छुटकारा: ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह पेस्ट बेहद फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा की चिपचिपाहट को मिटाने में असरदार होती है।
त्वचा को हाइड्रेट करे: गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोग भी मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
डेड स्किन सेल्स मिटाए: मुल्तानी मिट्टी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मददकरती है।
त्वचा की सफाई: इस पेस्ट को लगाने से त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाती है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/beauty/apply-these-2-things-with-multani-mitti-on-face-to-remove-dark-spots-pimples-in-hindi-1184809/




