News Info
Go back
11 February, 2025, 07:00 AM
महिलाओं में फैटी लिवर होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, पैरों में दिखने लगती है सूजन और पीली पड़ जाती है त्वचा
Fatty Liver ke Lakshan: फैटी लिवर महिलाओं और पुरुषों, दोनों को हो सकती है। यह एक गंभीर बीमारी है। कुछ मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। फैटी लिवर होने पर इन लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
Fatty Liver Symptoms in Women in Hindi: फैटी लिवर एक गंभीर बीमारी है। कुछ मामलों में फैटी लिवर जानलेवा हो सकता है। आपको बता दें कि जब लिवर में ज्यादा फैट जमा हो जाता है, तो इसी स्थिति को फैटी लिवर कहा (What is Fatty Liver in Hindi) जाता है। फैटी लिवर किसी भी उम्र और लिंग के लोगों को हो सकता है। हालांकि, मोटापा और डायबिटीज वाले लोगों में फैटी लिवर ज्यादा आम है। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं और ओवरइटिंग करते हैं, उनमें फैटी लिवर होने का जोखिम अधिक रहता है। शुरुआत में फैटी लिवर के लक्षण महसूस नहीं होते हैं, लेकिन जब समस्या बढ़ने लगती है तो समस्या बढ़ने लगती है। इस लेख में हम आपको महिलाओं में फैटी लिवर के कौन-से लक्षण महसूस होते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं महिलाओं में फैटी लिवर के लक्षण (Symptoms of Fatty Liver in Females in Hindi)-
महिलाओं में फैटी लिवर के लक्षण- Fatty Liver ke Lakshan Kya Hai
1. अनियमित पीरियड्स
अनियमित पीरियड्स महिलाओं में फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। दरअसल, फैटी लिवर की वजह से हार्मोनल अंसतुलन हो जाता है। इसकी वजह से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। अगर आपको अनियमित पीरियड्स हो रहे हैं, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इतना ही नहीं, फैटी लिवर की वजह से पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसकी वजह से आपका मासिक धर्म चक्र गड़बड़ा सकता है।
2. सीने में जलन
फैटी लिवर की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अपच, सीने में जलन और पेट में जलन फैटी लिवर के आम लक्षण होते हैं। वैसे तो कभी-कभी सीने में जलन होना आम है। लेकिन, अगर आपको अक्सर ही सीने और पेट में जलन होती है, तो इस संकेत को बिल्कुल अनदेखा न करें। यह अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज का कारण भी बन सकता है।
3. त्वचा और आंखों में पीलापन
अगर त्वचा या आंखों में पीलापन दिख रहा है, तो इस संकेत को अनदेखा न करें। त्वचा या आंखों में पीलापन नजर आना फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। दरअसल, फैटी लिवर की वजह से लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। इससे बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से त्वचा पीली पड़ जाती है। आपको बता दें कि बिलीरुबिन नामक पीले तत्व की मात्रा बढ़ने से त्वचा पीली पड़ जाती है। फैटी लिवर की वजह से पेशाब का रंग भी पीला नजर आ सकता है।
4. पैरों और टखनों में सूजन
फैटी लिवर होने पर महिलाओं को पैरों और टखनों में सूजन महसूस हो सकती है। दरअसल, लिवर में फैट जमने की वजह से पैरों में सूजन (Pairo me Sujan) होने लगती है। फैटी लिवर की वजह से पैरों में तरल पदार्थ जमने लगता है, जिससे सूजन आ जाती है। अगर आपको पैरों में सूजन दिखे, तो एक बार फैटी लिवर की जांच जरूर करवाएं।
5. त्वचा पर खुजली होना
त्वचा पर खुजली भी फैटी लिवर का एक संकेत हो सकता है। वैसे तो त्वचा पर खुजली (Skin Par Khujli) होना एक आम समस्या है। लेकिन, अगर आपको अक्सर ही त्वचा पर खुजली महसूस होती है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। त्वचा पर लंबे समय तक चलने वाली खुजली फैटी लिवर के कारण हो सकता है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/mahilao-me-fatty-liver-ke-lakshan-fatty-liver-symptoms-in-females-in-hindi-1185072/




