News Info

Go back
सुबह उठते ही पेट में होती है गुड़गुड़ तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, सौंफ और अजवाइन चबाने से मिलेगा फायदा

11 February, 2025, 06:56 AM

सुबह उठते ही पेट में होती है गुड़गुड़ तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, सौंफ और अजवाइन चबाने से मिलेगा फायदा

Home Remedies For Upset Stomach in Hindi: पेट की गुड़गुड़ाहट शांत करने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। सौंफ, जीरा और धनिया के बीज पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

Pet ki Gudgud Kaise Thik Kare: जब पेट खराब होता है, तो पूरा दिन ही परेशानी भरा रहता है। खराब पेट (Stomach Growling in Hindi) व्यक्ति की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। कई बार पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है, जो व्यक्ति को सबसे सामने शर्मिंदगी महसूस करवा सकता है। कुछ लोगों को सुबह उठने के तुरंत बाद पेट में गुड़गुड़ महसूस होने लगती है। पेट की गुड़गुड़ाहट को शांत करने के लिए अक्सर लोग गैस की दवा या पाउडर आदि का सेवन करते हैं। जबकि, लंबे समय तक इनका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पेट की गुड़गुड़ को शांत करने के लिए घरेलू उपाय भी आजमाए जा सकते हैं। कुछ घरेलू उपाय पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, जो गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। आप भी पेट की गुड़गुड़ ठीक करने के लिए इन घरेलू उपायों (Home Remedies for Stomach Growling in Hindi) को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं सुबह उठते ही पेट में गुड़गुड़ होने पर क्या करें (Pet me GudGud Hone Par Kya Kare)?

पेट की गुड़गुड़ ठीक करने के लिए घरेलू उपाय- Pet ki Gudgud Thik Karne ke Liye Gharelu Upay
1. सौंफ चबाएं
अगर आपको पेट में गुड़गुड़ हो रही है, तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं में सौंफ एक बेहद कारगर घरेलू उपाय साबित होता है। सौंफ चबाने से पाचन और पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से राहत मिलती है। पेट की गुड़गुड़ ठीक करने के लिए आप सौंफ चबा सकते हैं। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सौंफ चबाने से गैस, अपच और एसिडिटी से छुटकारा मिल (Home Remedies to Get Rid From Stomach Growling) सकता है। आप चाहें तो सौंफ का पानी भी पी सकते हैं।

2. अजवाइन का पानी पिएं
अजवाइन का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन का पानी पीने से पेट की गुड़गुड़ को भी ठीक किया जा सकता है। अगर आपको पेट में गुड़गुड़ होती है, तो इसके लिए एक गिलास पानी में थोड़ा-सा अजवाइन उबालें। अब इस पानी को छानकर पी लें। रोज सुबह खाली पेट और रात को सोते समय अजवाइन का पानी (Ajwain ka Pani Peene ke Fayde) पीने से पेट की गुड़गुड़ ठीक हो सकती है। अजवाइन में मौजूद गुण पाचन-तंत्र में भी सुधार करते हैं।

3. केला खाएं
केला एक सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केला संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। केला खाने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। केला पेट की समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो पेट में एसिड को कंट्रोल करता है और गुड़गुड़ को शांत करने में मदद करता है। केला खाने से गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं। आप सुबह नाश्ते में केले (Kela Khane ke Fayde) का सेवन कर सकते हैं।

4. अदरक का रस पिएं
अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप पेट की गुड़गुड़ से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अदरक जरूर शामिल करें। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट के दर्द और सूजन को कम करने में असरदार होते हैं। अगर आपको पेट में गुड़गुड़ रहती है, तो आप अदरक का रस पी सकते हैं। अदरक का रस पाचन को बेहतर बनाता है। इससे गैस और अपच जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं।

5. जीरा और धनिया का पानी पिएं
जीरा और धनिया का पानी भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। पेट की गुड़गुड़ ठीक करने के लिए आप जीरा और धनिया का पानी (Jeera aur Dhaniya ka Pani Peene ke Fayde) पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में थोड़ा-थोड़ा जीरा और धनिया के बीज डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर छानकर पी लें। रोज सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होंगी। इससे गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।








Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/pet-ki-gudgud-thik-karne-ke-liye-gharelu-upay-home-remedies-to-get-rid-from-stomach-gurgling-or-upset-stomach-in-hindi-1185080/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help