News Info

Go back
सुबह उठते ही दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं आपको हो चुका है डायबिटीज, ब्लड शुगर लेवल की जरूर कराएं जांच

10 February, 2025, 10:16 AM

सुबह उठते ही दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं आपको हो चुका है डायबिटीज, ब्लड शुगर लेवल की जरूर कराएं जांच

Early Morning Diabetes Symptoms in Hindi: डायबिटीज किसी भी उम्र या लिंग के लोगों को हो सकता है। यह हृदय और किडनी रोगों के जोखिम को भी बढ़ाता है। इसलिए डायबिटीज के लक्षणों को बिल्कुल अनदेखा न करें।

Diabetes Symptoms in Morning: जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और इंसुलिन की कमी होने लगती है, तो इस स्थिति को डायबिटीज (What is Diabetes in Hindi) कहा जाता है। यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। डायबिटीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। दरअसल, डायबिटीज की वजह से व्यक्ति कई अन्य गंभीर बीमारियां की चपेट में भी आ जाता है। डायबिटीज, किडनी, लिवर और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाता है। डायबिटीज के लक्षण बेहद आम होते हैं, यही वजह है कि अधिकतर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन डायबिटीज के संकेतों (Diabetes ke Sanket) को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का आम लक्षण माना जाता है। इसके अलावा, डायबिटीज होने पर सुबह-सुबह भी कुछ लक्षणों का अनुभव होता है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि डायबिटीज में सुबह उठते ही कौन-से लक्षण महसूस होते हैं (Subah Uthane ke Bad Diabetes ke Lakshan)?

सुबह उठते ही दिखते हैं डायबिटीज के ये लक्षण- Diabetes ke Lakshan Kya Hai
1. मुंह सूखना
अगर सुबह उठते ही आपको मुंह या गला सूखा लग रहा है, तो यह डायबिटीज का एक संकेत (Diabetes ke Lakshan) हो सकता है। डायबिटीज की वजह से मुंह सूख सकता है। दरअसल, खून में ग्लूकोज का स्तर ज्यादा होने की वजह से शरीर में पानी की कमी (Sharir me Pani ki Kami) हो जाती है। इसकी वजह से मुंह सूखता है। इसके अलावा, डायबिटीज में नसों को भी नुकसान पहुंचता है, इससे लार ग्रंथियां कम लार बनाती हैं, जिसकी वजह से मुंह सूखता है।

2. उठते ही थकान महसूस होना
सुबह उठते ही थकान महसूस होना भी डायबिटीज रोग का संकेत होता है। डायबिटीज रोगी थकान और कमजोरी ज्यादा महसूस करते हैं। अगर आपको सुबह उठते ही अक्सर थकान या सुस्ती बनी रहती है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। उठते ही थकान महसूस होने पर आपको ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करनी चाहिए। कई लोग थकान को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर दिक्कत बढ़ने लगती है।

3. धुंधला दिखाई देना
डायबिटीज की वजह से व्यक्ति को सुबह उठते ही धुंधलापन दिखाई दे सकता है। डायबिटीज की वजह से सुबह-सुबह धुंधला नजर आ सकता है। दरअसल, डायबिटीज का असर आंखों की सेहत पर भी पड़ता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने (High Blood Sugar Level) की वजह से आंखों की लेंस में सूजन आ जाती है, इससे लेंस का आकार बदल जाता है। इसकी वजह से आंखों से साफ दिखाई देने में मुश्किल होती है। अगर आपको भी सुबह उठने के बाद धुंधला दिखाई देता है, तो ब्लड शुगर लेवल की जांचजरूर करवाएं।

4. खुजली महसूस होना
शरीर पर खुजली होना भी डायबिटीज का एक संकेत (Sugar ke Lakshan) होता है। अगर सुबह उठते ही आपको शरीर पर खुजली होती है, तो एक बार ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करवाएं। डायबिटीज की वजह से सुबह उठने के बाद शरीर पर खुजली हो सकती है। डायबिटीज की वजह से त्वचा, मुंह या जननांगों पर खुजली महसूस हो सकती है।

5. झुनझुनी या सुन्नता महसूस होना
सुबह उठने के बाद झुनझुनी या सुन्नता महसूस करना भी डायबिटीज का संकेत होता है। दरअसल, डायबिटीज की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (रक्त प्रवाह) प्रभावित हो जाता है। इससे नसों को नुकसान पहुंचता है और इसकी वजह से सुबह के समय पैरों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस हो सकती है। जब डायबिटीज की वजह से हाथ या पैरों में झुनझुनी होती है, तो इस स्थिति को डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy in Hindi) कहा जाता है।








Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/how-to-recognise-the-early-morning-symptoms-of-increased-blood-sugar-level-diabetes-morning-symptoms-in-hindi-1184593/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help