News Info

Go back
सिर्फ Hair Fall ही नहीं रुकेगा बल्कि तेजी से होने लगेगी बालों की ग्रोथ, एक्सपर्ट्स ने बताया ऐसा एक खास नुस्खा

10 February, 2025, 10:14 AM

सिर्फ Hair Fall ही नहीं रुकेगा बल्कि तेजी से होने लगेगी बालों की ग्रोथ, एक्सपर्ट्स ने बताया ऐसा एक खास नुस्खा

Hair fall control karne ke liye kya karen: बालों का झड़ने एक बेहद परेशान कर देने वाली स्थिति हो सकती है, लेकिन कुछ देसी नुस्खे हैं जिनकी मदद से हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है।

Home remedies to control hair fall: आज के समय में बालों का झड़ना आम समस्या बन गई है। हर व्यक्ति इस परेशानी से ग्रस्त है और ऐसे उपायों की खोज में रहता है, जिससे वह इस बाल गिरने की परेशानी से निजात पा सके। असल में आजकल के समय में गलत खान-पान, तनाव, हार्मोनल बदलाव और प्रदूषण बाल गिरने के मुख्य कारणों में से एक हैं। मगर विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर सही देखभाल की जाए, तो सिर्फ 30 दिनों में बालों का झड़ना कम किया जा सकता है और उनकी ग्रोथ तेजी से बढ़ सकती है और इसके लिए आपको बस 4-स्टेप रूटीन को फॉलो करना होगा जो निम्न हैं। अगर आप भी बालों की कम ग्रोथ को लेकर परेशान हैं या फिर हेयर फॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं।

हेयर ऑयलिंग (हफ्ते में 3 बार)
पुराने समय से बही बालों की मजबूती के लिए तेल मालिश करना जरूरी माना गया है, लेकिन आजकल के बच्चों सिर में तेल लगाना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि तेल लगाकर वह स्मार्ट न लगकर चंपू से लगेंगे। इस स्थिति में आप हफ्ते में 3 बार जरूर तेल मालिश करें।

- नारियल तेल + कैस्टर ऑयल + अरंडी तेल मिलाकर हल्का गुनगुना करें।

- इस तेल से स्कैल्प की 10-15 मिनट तक मसाज करें, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े।

- रातभर तेल को सिर में लगा ही छोड़ दें और अगले दिन हल्के शैंपू से धो लें।

सही शैंपू और कंडीशनर (हफ्ते में 2-3 बार)
बालों की मजबूती के लिए हफ्ते में 3 बार तेल लगाएं और ३ बार ही अच्छे शैंपू और कंडीशनर से अच्छी तरह से धोएं। सही शैंपू और कंडीशनर से बालों को धोना आपके बालों को मजबूत करता है इसलिए

- सल्फेट और पैराबेन फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।

- बालों को ज्यादा गर्म पानी से न धोएं, इससे बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं।

- हर वॉश के बाद कंडीशनर लगाएं, जिससे बाल सॉफ्ट और मजबूत रहें।

हेल्दी डाइट और हाइड्रोजन
बालों की सही देखभाल के साथ ही जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट लें और भरपूर पानी का सेवन करती रहें। हेल्दी डाइट और हाइड्रोजन आपके संपूर्ण शरीर के साथ ही आपके बालों के लिए भी बहुत जरूरी है।

- प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडा, दालें, नट्स, सोया, और दूध का सेवन करें।

- आयरन और बायोटिन के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर और फल खाएं।

- दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं और जंक फूड से बचें।

ड्राई हेयर मास्क (हफ्ते में 1 बार)
हफ्ते में एक से दो बार हेयर मास्क का उपयोग भी आपके बालों को सेहतमंद रखने और उसे मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

- मेथी पाउडर + दही + एलोवेरा जेल मिलाकर हेयर मास्क बनाएं।

- इसे 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें।

- इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और नेचुरल शाइन आएगी।

घने, मजबूत और चमकदार बाल
अगर आप 30 दिनों तक इस 4-स्टेप रूटीन को अपनाते हैं, तो बालों का झड़ना काफी हद तक रुक जाएगा और उनकी ग्रोथ तेजी से होने लगेगी। प्राकृतिक देखभाल, सही खान-पान और नियमित हेयर केयर से आप घने, मजबूत और चमकदार बाल पा सकते हैं।


















Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/home-treatment-to-control-hair-fall-and-for-better-hair-growth-in-hindi-1184743/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help