News Info
Go back
10 February, 2025, 10:11 AM
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं गुड़ की चाय, महीने भर पिएं, मिलेंगे गजब के फायदे
गुड़ की चाय पीना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जैगरी टी के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ की चाय में विटामिन्स समेत कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर गुड़ की चाय को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। आप महीने भर हर रोज नियम से गुड़ की चाय पिएं और अपनी सेहत पर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
बूस्ट करे इम्यूनिटी
गुड़ की चाय में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको रेगुलरली गुड़ की चाय को पीना शुरू कर देना चाहिए। क्या आप अपने ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो भी आप गुड़ की चाय को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो गुड़ की चाय पीना शुरू कर दीजिए। गुड़ की चाय पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ की चाय आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अपच और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुड़ की चाय का सेवन किया जा सकता है।
सर्दी-जुकाम से पाएं छुटकारा
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक गुड़ की चाय पीकर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। बलगम को कम करने के लिए भी गुड़ की चाय का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ की चाय में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
Source:
https://www.indiatv.in/health/jaggery-tea-amazing-health-benefits-2025-02-08-1111631




