News Info

Go back
कमजोर हड्डियों में जान फूंक सकते हैं ये सुपर फूड्स, जोड़ों के दर्द से भी मिल पाएगी राहत

10 February, 2025, 10:09 AM

कमजोर हड्डियों में जान फूंक सकते हैं ये सुपर फूड्स, जोड़ों के दर्द से भी मिल पाएगी राहत

क्या आप भी अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाकर जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में कुछ सुपर फूड्स को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।

अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बुढ़ापे में ही लोगों को जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से कम उम्र में ही लोगों की बोन हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है और उन्हें जॉइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद फूड्स
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम रिच डेयरी प्रोडक्ट्स काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दूध, दही और पनीर जैसी चीजें आपकी बोन हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडे का सेवन करके भी आप अपनी कमजोर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा
हरी पत्तेदार सब्जियों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व जोड़ों के दर्द की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या की चपेट में आने से खुद को बचाना चाहते हैं, तो आपको ड्राई फ्रूट्स को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है।

बोन हेल्थ के लिए वरदान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर बीज आपकी बोन हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो अपनी बोन हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आप फिश का सेवन कर सकते हैं। संतरे को भी हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जो लोग मशरूम को रेगुलरली कंज्यूम करते हैं, उनकी हड्डियों को भी मजबूत बनाया जा सकता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/super-foods-to-strengthen-weak-bones-and-get-relief-from-joint-pain-2025-02-08-1111652
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help