News Info

Go back
ब्रश करने से पहले या इसके बाद, जानें सुबह उठकर कब पीना चाहिए पानी

8 February, 2025, 05:13 AM

ब्रश करने से पहले या इसके बाद, जानें सुबह उठकर कब पीना चाहिए पानी

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं और नींद के बाद आपके शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है. इसलिए दांत ब्रश करने से पहले खाली पेट पानी पीना फायदेमंद होता है.
इंसाने के शरीर का 70-75% हिस्सा है और यह हमें कई हानिकारक चीजों से बचाता है. लेकिन कई लोगों के मन में अक्सर एक सवाल आता है. क्या दांत साफ करने से पहले पानी पीना सही है? क्या इससे आपके शरीर को नुकसान होगा? हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीना चाहिए. क्योंकि जागने के बाद सबसे पहले पानी पीने से आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं और नींद के बाद आपके शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है. इसलिए दांत ब्रश करने से पहले खाली पेट पानी पीना फायदेमंद होता है.

ब्रश करने से पहले पानी पीने के फायदे

हाइड्रेशन: सुबह सबसे पहले पानी पीने से रात भर सोने के बाद आपके शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है.

बैक्टीरिया हटाना: सुबह नैचुरल तरीके से बनने वाली लार बैक्टीरिया को धोने में मदद करती है और पानी पीने से उन्हें बाहर निकालने में और मदद मिलती है.

पाचन में सुधार: खाली पेट पानी पीने से पाचन में मदद मिल सकती है.

आयुर्वेदिक अभ्यास: कई आयुर्वेदिक परंपराएं सुबह सबसे पहले खाली पेट पानी पीने की सलाह देती हैं.

बिना दांत साफ किए उठने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है. डॉक्टर हमेशा खाली पेट दो गिलास या कम से कम एक गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं. जब आप रोज सुबह उठने के बाद पानी पीते हैं तो आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं. हर सुबह पानी पीने से आपकी इम्युनिटी मज़बूत होती है. यह आपको बीमारियों और कीटाणुओं से बेहतर तरीके से लड़ने में मदद करता है.

पेट साफ करता है- सुबह पानी पीने के बाद आपको अपनी आंतों को साफ़ करने की इच्छा होगी. इस तरह आंत साफ रहती है और आपको कब्ज़ की समस्या नहीं होती.

मेटाबॉलिज्म को तेज़ करता है- जब आप पानी पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है. जिससे पाचन और मेटाबॉलिक रेट तेज़ होता है. यह आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड भी रखता है.

सिरदर्द और माइग्रेन जैसी बीमारी में अगर ब्रश करने से पहले पानी पिएंगे तो काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. कोलन इंफेक्शन को रोकने में भी काफी ज्यादा मदद करता है. यह आंत को अच्छे से साफ कर देता है. हर सुबह पानी पीने से आपको वजन कम करने में काफ़ी मदद मिलती है क्योंकि यह पेट में पानी भरकर रखता है और सुबह ज़्यादा खाने की इच्छा को खत्म करता है.

अगर आप हर रोज़ सुबह पानी पीते हैं तो आपकी त्वचा की रंगत में निखार आता है. यह शरीर से गंदगी निकालने का काम करता है साथ ही शरीर में नए सेल्स बढ़ाने का काम भी करता है. आप देख सकते हैं कि अगर आप हर दिन सुबह उठने के बाद बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो आपको कितने फायदे मिलते हैं. 










Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/drink-water-before-brushing-your-teeth-in-the-morning-read-full-article-in-hindi-2877665
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help