News Info
Go back
7 February, 2025, 06:01 AM
सरसों के तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर लें ये 2 चीजें, मोतियों की तरह चमक जाएंगे पीले दांत
Yellow Teeth Remedies: अगर आप भी अपने पीले दांतों से परेशान हैं और इन्हें सफेद बनाना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल कर अपने दांतों को चमका सकते हैं.
Yellow Teeth Remedies: आज के समय में बच्चे लेकर बड़ों तक में दांतों से जुड़ी समस्याएं देखी जाती हैं. दांत में कीड़े, कैविटी और दांतों का पीलापन आम समस्या में से एक है. पीले दांत होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, गलत खान-पान, सफाई में कमी, तंबाकू या गुटखा का सेवन. लंबे समय तक पीले दांतों को नजरअंदाज करने से दाग-धब्बे और बढ़ने लगते हैं. अगर आप भी अपने पीले दांतों से परेशान हैं और इन्हें सफेद बनाना चाहते हैं, तो आप मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट की जगह किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल कर अपने दांतों को चमका सकते हैं. तो चलिए जानते हैं दांतों को सफेद बनाने का तरीका.
दांतों को कैसे सफेद बनाएं- (How To Make Teeth Clean)
दांतों को सफेद बनाने ही नहीं अन्य दांतों की समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है ये तरीका. आपको सबसे पहले सरसों का तेल एक छोटे बाउल में डालना है फिर इसमें नींबू का रस और नमक को अच्छे से मिक्स कर लेना है, फिर इसका इस्तेमाल आप कई समस्याओं के लिए कर सकते हैं.
1. पीलापन-
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप सरसों के तेल में नमक और नींबू मिलाकर ऑयल पुल्लिंग कर सकते हैं. इससे दांतों के कीड़ों में भी राहत मिल सकती हैं.
2. दांत के कीड़े-
दांत के कीड़े को दूर करने और दर्द को कम करने के लिए आप सरसों का तेल और नींब का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको इस पेस्ट को दांतों पर अच्छे से रगड़ना है फिर कुछ देर बाद कुल्ला कर लेंना है.
3. पायरिया-
जिन लोगों को पायरिया की समस्या है उनके लिए भी सरसों का तेल, नमक और नींबू का इस्तेमाल असरदार हो सकता है.
Source:
https://ndtv.in/health/mix-2-thing-in-mustard-oil-for-clean-dirty-teeth-peele-dant-kaise-white-kare-7654277




