News Info

Go back
स्किन से ही पता लग जाएगा किडनी-लिवर हो रहा डैमेज, बचना चाहते हैं तो इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर

7 February, 2025, 05:56 AM

स्किन से ही पता लग जाएगा किडनी-लिवर हो रहा डैमेज, बचना चाहते हैं तो इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर

Kidney aur liver ki bimari ke lakshan: आपकी किडनी या लिवर जब ठीक से काम नहीं कर पाते हैं, तो स्किन में उनसे जुड़े कुछ लक्षण देखे जा सकते हैं जिनकी पहचान होना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।

स्किन में किडनी व लिवर खराब होने के लक्षण (symptoms Of Kidney And Liver Disease)
हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों में सबसे जरूरी अंग किडनी व लिवर भी होते हैं। आपने भी देखा होगा जब भी आप कभी बीमार पड़ते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं तो उसका इलाज शुरू करे से पहले डॉक्टर एक बार आपका किडनी फंक्शन टेस्ट और लिवर फंक्शन टेस्ट करते हैं। आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्योंकि किया जाता है? दरअसल आपके लिवर व किडनी का हेल्दी होना जरूरी है, क्योंकि किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए चलाई जा रही दवाएं भी आपके किडनी व लिवर से होकर जाती हैं। अगर आपकी किडनी या लिवर ठीक नहीं है, तो दवाएं ठीक से काम नहीं कर पाएंगी और आपके किडनी व लिवर पर इनका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। अगर आपकी किडनी या लिवर खराब होने लगे हैं, तो इसके कुछ लक्षण आपकी स्किन में भी देखे जा सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। स्किन में दिखे वाले ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

1. त्वचा में खुजली होने लगना (Itching On Skin)
त्वचा में खुजली होना आमतौर पर एक सामान्य समस्या मानी जाती है, लेकिन जरूरी नहीं है कि सभी मामलों में यह समस्या आम हो। कई बार त्वचा में खुजली होना किडनी या लिवर से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है और इसलिए इसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

2. हाथों व पैरों की त्वचा में सूजन (Swelling In Hand Feet)
जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है और इस कारण से खासतौर पर शरीर के निचले हिस्से में सूजन देखने को मिलती है जैसे पैरों व टखनों में सूजन। वहीं लिवर से जुड़ी बीमारियों में सूजन देखने को मिल जाती है, जो आमतौर पर कई अंदरूनी बीमारियों का संकेत हो सकता है।

3. स्किन के रंग में बदलाव (Change In The Skin Color)
जब लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो ऐसे में त्वचा का रंग बदलने लगता है और पीलापन बढ़ जाता है। इस स्थिति को पीलिया कहा जाता है। वहीं किडनी से जुड़ी बीमारियों में भी स्किन के कलर में कई बदलाव देखे जा सकते हैं, जिनमें आमतौर पर त्वचा के रंग हल्का लाल या बैंगनी प्रतीत होने लगता है।

4. त्वचा में रूखापन आ जाना (Extreme Dryness In Skin)
लिवर से जुड़ी बीमारी हो या किडनी से जुड़ा कोई रोग है तो उसके कारण स्किन में ड्राइनेस बढ़ जाती है। स्किन में ड्राइनेस बढ़ने के कई अन्य कारण हो सकते हैं, लेकिन फिर भी अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से इसकी जांच जरूर करा लेनी चाहिए।

5. नाखूनों का रंग बदलना (Change In The Nail Color)
नाखूनों के रंग में बदलाव होना भी लिवर व किडनी से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत दे सकता है। नाखूनों में पीलापन, लालिमा या बैंगनी रंग होना किडनी या लिवर से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। वहीं नाखूनों पर सफेद निशान बनना भी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और इसलिए जल्द से जल्द इसकी जांच करा लेनी चाहिए। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/signs-and-symptoms-of-kidney-and-liver-disease-on-skin-you-should-not-ignore-in-hindi-1183691/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help