News Info

Go back
सिर्फ ये एक पत्ता चबाने से ही दिनभर कंट्रोल रह सकता है आपका हाई ब्लड प्रेशर, बस जान लें सही तरीका

7 February, 2025, 05:40 AM

सिर्फ ये एक पत्ता चबाने से ही दिनभर कंट्रोल रह सकता है आपका हाई ब्लड प्रेशर, बस जान लें सही तरीका

High blood pressure control karne ka tarika । हाई ब्लड प्रेशर एक क्रोनिक बीमारी है, जो हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियां भी पैदा कर सकती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक सिंपल सा पत्ता हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करने वाला नुस्खा बन सकता है।

Betel leaf for high blood pressure: आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है, जो हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बना रही है। आज के समय में हर कोई जानता है कि हाई ब्लड प्रेशर का कोई जड़ से इलाज नहीं है, क्योंकि यह एक क्रोनिक डिजीज है और सही डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और उपयुक्त दवाओं की मदद से शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अपने ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जितना हो सके सही खानपान व लाइफस्टाइल के माध्यम से ही कंट्रोल रखना चाहिए और कम से कम दवाओं पर निर्भर रहना चाहिए। लेकिन कुछ घरेलू व देसी नुस्खे भी हैं जिनकी मदद से बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे ही एक देसी नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिसमें आपको सिर्फ एक पत्ता चबाने से ही ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करके रखने में मदद मिल सकती है।

जानें इस खास पत्ते के बारे में
अपने ब्लड प्रेशर लेवल को अगर आप भी कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो आपके पान के पत्ते के फायदों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। पान के पत्ते में कुछ ऐसे खास तरह ते तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में आपके शरीर की मदद कर सकते हैं। हालांकि, सिर्फ ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करने के लिए ही नहीं बल्कि इसका सेवन करने से अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं। लेकिन सबसे पहले आपको इसका सही इस्तेमाल करने के तरीके का पता लगाना होगा।

सेवन का सही तरीका
आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पान पता चबाने के लिए आपको किसी खास तकनीक की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आप खाली पेट होने चाहिए और पान का पत्ता ताजा होना चाहिए। ऐसे में आप सुबह पान के ताजे पत्ते लें, जिसे साफ व ताजे पानी से अच्छे से धो लें। उसके बाद आप पान के पत्ते को एक-एक करके अच्छे से चबाएं और फिर निगल लें। अगर आप चाहें तो इसके बाद आधा गिलास गुनगुना पानी भी पी सकते हैं।

पान का पत्ता चबाने के अन्य फायदे
सिर्फ ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करने के लिए ही नहीं बल्कि पान का पत्ता चबाने से आपको अन्य कई फायदे मिल सकते हैं। जिन लोगों की पाचन क्रिया खराब रहती है, उनके लिए पान का पत्ता काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा अगर किसी को कब्ज की समस्या हो रही है, तो उसके लिए भी पान का पत्ता चबाने से फायदा मिल सकता है क्योंकि यह फाइबर का अच्छा स्रोत है।

इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, कुछ चीजों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है कि अगर आप अपने ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखा होगा कि आप पान के पत्ते का सेवन करने के साथ-साथ सही डाइट ले रहे हैं और अच्छे लाइफस्टाइल के मेन्टेन कर पा रहे हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए पान के पत्ते से फायदा नहीं मिल पाएगा।







Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/high-bp-control-karne-ke-liye-paan-ka-patta-betel-leaf-to-control-high-blood-pressure-in-hindi-1183664/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help