News Info

Go back
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कुकिंग के लिए इन 3 तेलों का करें इस्तेमाल, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा और रहेंगे हेल्दी

7 February, 2025, 05:30 AM

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कुकिंग के लिए इन 3 तेलों का करें इस्तेमाल, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा और रहेंगे हेल्दी

Cholesterol Badhane Par Kon sa Tel Khana Chahiye: कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। खासकर, इन रोगियों को कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल सोच-समझकर ही करना चाहिए।

Which Oil is Good to Reduce Bad Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल, रक्त में मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। यह कोशिकाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन लिवर में होता है। इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों में भी कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। रक्त में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- बैड और गुड कोलेस्ट्रॉल। जब रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। खासकर, कुकिंग ऑयल को लेकर ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि रिफाइंड या अनहेल्दी ऑयल, कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। वहीं, हेल्दी ऑयल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कुकिंग के लिए कौन-से तेल का इस्तेमाल करना चाहिए (Cholesterol me Cooking ke Liye Kon se Tel ka Use Karna Chahiye)?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कुकिंग के लिए कौन-सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए?
1. सरसों का तेल- Mustard Oil for Cholesterol Patients
अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ है, तो इस दौरान रिफाइंड ऑयल का सेवन भूलकर भी न करें। रिफाइंड ऑयल बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। इससे हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सरसों के तेल का सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल रोगी हैं, तो कुकिंग के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल (Mustard Oil for Cooking) कर सकते हैं। इसमें एंटी-लिपिडेमिक (Anti Lipidemic) तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

2. ऑलिव ऑयल- Olive Oil for Cooking
कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए ऑलिव ऑयल बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आप कुकिंग के लिए ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद(Olive Oil for Cholesterol Patients) मिलती है। ऑलिव ऑयल में पका खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर ट्रिगर नहीं होता है।

3. नट्स या सीड्स ऑयल- Nuts Oil for Cholesterol
अगर आप कोलेस्ट्रॉल रोगी हैं, तो कुकिंग के लिए नट्स या सीड्स ऑयल का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। नट्स और सीड्स ऑयल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप नट्स या सीड्स ऑयल में पका हुआ खाना खाएंगे, तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहेगा। मूंगफली, अखरोट या तिल का तेल खाना लाभकारी हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल रोगी इन बातों का रखें ध्यान
कोलेस्ट्रॉल रोगियों को तेल का सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए। इन लोगों को 5-10 एमएल से ज्यादा तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल रोगियों को रिफाइंड ऑयल से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए A2 Cow घी बेहद फायदेमंद होता है।
कोलेस्ट्रॉल रोगियों को हेल्दी फैट्स का सेवन करना चाहिए।





Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/cholesterol-me-kaun-sa-tel-khana-chahiye-which-oil-is-good-for-people-with-high-cholesterol-in-hindi-1183863/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help