News Info

Go back
वॉक में वॉर्मअप और कूलडाउन होना कितना जरूरी है? इस तरह टहलने से मिलेगा और भी ज्यादा फायदा

7 February, 2025, 05:20 AM

वॉक में वॉर्मअप और कूलडाउन होना कितना जरूरी है? इस तरह टहलने से मिलेगा और भी ज्यादा फायदा

Warmup And Cooldown In Walk: किसी भी फिजिकल एक्टिविटी से पहले बॉडी को वॉर्मअप करना जरूरी है। वॉक शुरू करने से पहले वॉर्मअप और बाद में शरीर को कूलडाउन करना चाहिए। जिससे टहलने के ज्यादा से ज्यादा फायदे आपको मिल सकें।

फिटनेस बनाए रखनी है तो रोजाना वॉक करना शुरू कर दें। खासतौर से वो लोग जो फिजिकल एक्टिविटी के नाम पर एक्सरसाइज और योगा से दूर भागते हैं उनके लिए वॉक अच्छा स्टेप हो सकता है। रोजाना वॉक करने से शरीर से कई बीमारियां दूर भागती है। मोटापा कंट्रोल रहता है और पूरी सेहत पर इसका सकारात्मक असर दिखाई देता है। अगर सही तरीके से वॉक की जाए तो इसके फायदे वाकई मैजिकल हो जाते हैं। वॉक से पहले हल्का वॉर्मअप और वॉक खत्म करने के बाद शरीर को कूलडाउन करना जरूरी है। जानिए ऐसा क्यों कहा जाता है?

वॉक से पहले वॉर्मअप है जरूरी
वॉक स्टार्ट करने से पहले कुछ मिनट का वॉर्मअप जरूर करें। वार्म अप करने का सबसे अच्छा तरीका धीरे-धीरे चलना है। यानि पहले छोटे-छोटे स्टेप्स लें। जिससे मांसपेशियों को वार्मअप के लिए समय मिल पाए। शुरुआत में आराम से वॉक शुरू करें और फिर स्पीड बढ़ाएं। वॉक से पहले पैरों की मांसपेशियों को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें। खास तौर से अपनी पिंडलियों और आगे और पीछे की जांघों को स्ट्रेच करें। पैरों को करीब 20 सेकंड तक स्ट्रेच करते रहें। अगर ज्यादा दर्द या खिंचाव महसूस हो तो थोड़ा रुक जाएं। वॉर्मअप के वक्त एकदम से उछलें या झटके न दें। कई बार ऐसा करने से मांसपेशियों के ऊतकों में जरूरत से ज्यादा खिंचाव आने लगता है।

वॉक से बाद बॉडी को करें कूलडाउन
जिस तरह कोई भी व्यायाम धीरे-धीरे स्टार्ट किया जाता है ठीक उसी तरह किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को धीरे-धीरे ही शांत करना चाहिए। ऐसा करने से मांसपेशियों की अकड़न और चोट से भी बचाव होता है। इसलिए जब वॉक खत्म करें तो थोड़ी देर हल्की स्पीड में चलें। थोड़ी स्ट्रेचिंग करें और फिर वॉक करना बंद करें। इससे मसल्स को रिलेक्स मिलता है।

इन बातों का भी रखें ख्याल
वॉक या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जब आप करते हैं तो खास बातों का ख्याल जरूर रखें। व्यायाम करते वक्त आपको हल्के कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि पसीना बहुत आता है। एक्सरसाइज और वॉक करते वक्त शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादा कपड़े पहनने से बचें।

वॉक के लिए आरामदायक जूते पहनें। इससे पैरों पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता। अच्छे जूते पहनकर टहलने से पैरों को आराम मिलता है। इससे आप ज्यादा देर तक अच्छी वॉक कर सकते हैं। 





Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-warm-up-and-cool-down-body-in-walk-benefits-of-warm-up-and-cool-down-in-exercise-2025-02-06-1111339
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help