News Info

Go back
कब्ज में कमाल का असर दिखाता है ये पत्ता, बस चबाने का सही तरीका जान लें, तेजी से काम करने लगेगा पाचन तंत्र

6 February, 2025, 06:08 AM

कब्ज में कमाल का असर दिखाता है ये पत्ता, बस चबाने का सही तरीका जान लें, तेजी से काम करने लगेगा पाचन तंत्र

Kabj Door Karne Ke Upay: कब्ज ऐसी समस्या है जिससे हमारे पेट और शरीर का पूरा सिस्टम प्रभावित होता है। सुबह अच्छी तरह पेट साफ न हो तो दिनभर परेशानी होती रहती है। जानते हैं कब्ज दूर करने के लिए असरदार उपाय क्या हैं?

आजकल जिस तरह का खाना हम खा रहे हैं उससे कब्ज होना आम बात है। खाने में रिफाइंड चीजें पेट में जमा होने लगती है। पिज्जा, बर्गर, ब्रेड, चाउमीन और न जाने कितने ऐसे फूड आइटम हैं जो कब्ज की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं। कब्ज सिर्फ पेट की समस्या ही नहीं है बल्कि इससे हमारा पूरा शरीर प्रभावित होता है। पेट साफ नहीं होने से गैस और एसिडिटी बढ़ती है। मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और वजन बढ़ने लगता है। पेट साफ नहीं होने से शरीर एक्टिव नहीं रहता और धीर-धीर कब्ज कई गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है। 

आमतौर पर कब्ज की समस्या पेट में गड़बड़ी के कारण होती है। जिसमें सुबह ठीक से फ्रेश नहीं हो पाते हैं। कब्ज की वजह से पेट में भारीपन, ऐंठन और दर्द होने लगता है। कम पानी पीने, खराब खाना खाने, कम फाइबर और रफेज वाली चीजें खाने से कब्ज की समस्या होने लगती है। फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक कब्ज बनी रहे तो इससे दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। कब्ज से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। गैस्ट्रिक की समस्या होने लगती है। हालांकि डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से कब्ज को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी कब्ज से छुटकारा दिला सकते हैं। कब्ज से राहत दिलाने में असरदार उपाय है पान का पत्ता, जिसका सही तरीके से सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

कब्ज दूर करने के लिए कैसे खाएं पान का पत्ता
जिन लोगों को कब्ज रहती है उन्हें ताजा हरे पान के पत्ते चबाने चाहिए। इसके लिए पत्तों को धो लें और कोशिश करें कि पत्ते एकदम फ्रेश हों। आधा घंटे के लिए पान के पत्ते को पानी में डालकर छोड़ दें। अब पानी से निकालकर किसी प्लेट में रख लें। सुबह खाली पेट या खाने से कुछ समय पहले पान के पत्ते खा लें। पत्ते को अच्छी तरह से चबाते रहें जब तक कि इसका घोल जैसा न बन जाए। पान के पत्ते में रेजिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट में पहुंचने पर पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं। इस तरह दिनभर में कम से कम 1-2 बार पान का पत्ता चबाएं।

कब्ज में पान के पत्ते के फायदे
पान का पत्ता फाइबर से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पान का पत्ता पेट की समस्याओं को भी दूर करता है। पेट के लिए पान को शानदार औषधि माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में जमा गंदगी निकल जाती है। बॉडी डिटॉक्स होती है और पाचन क्रिया बेहतर बनती है। गैस, एसिडिटी, सूजन में भी पान का पत्ता फायदा करता है। कुछ दिनों तक लगातार पान का पत्ता खाने से पुरानी कब्ज से भी छुटकारा मिल जाता है। 




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-use-betel-leaf-paan-ka-patta-for-constipation-kabj-and-digestion-2025-02-05-1111085
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help