News Info
Go back
5 February, 2025, 07:48 AM
पतली कमर चाहते हैं तो रोज करें ये 3 सिंपल एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में बैली फैट हो जाएगा गायब
Exercise For Belly fat: बैली फैट कम करने के लिए आप रोजाना कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Belly Fat Loss Exercise: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आज के समय में काफी लोग बैली फैट से परेशान हैं। दरअसल, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने और असक्रिय जीवनशैली के कारण पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है। बैली फैट के कारण आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। इसकी वजह से कई लोग अपनी पसंद के कपड़े पहनने से भी हिचकिचाते हैं। अगर आप भी बैली फैट से परेशान हैं, तो रोजाना कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से बैली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है (Exercise To Reduce Belly Fat In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
लेग रेज - Leg Raise Exercise For Belly Fat
सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें।
अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें और पैरों को सीधा रखें।
धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक वे 90 डिग्री के कोण पर न आ जाएं।
फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
क्रंचेस - Crunches For Belly Fat Loss
इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।
अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।
सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।
सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
माउंटेन क्लाइंबर - Mountain Climber Exercise For Belly Fat
इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें।
आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/fitness/do-these-3-exercises-to-reduce-belly-fat-in-hindi-1182853/




