News Info
Go back
5 February, 2025, 07:45 AM
अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी का पाउडर खाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, इस तरह करें सेवन
Ashwagandha, Safed Musli, Shatavari powder : अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी का चूर्ण एक साथ खाने से आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले लाभ के बारे में-
अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली के फायदे
Ashwagandha, Shatavari and Safed Musli Churna Ke Fayde : आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियां स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इन जड़ी-बूटियों में अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी का मिश्रण आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने से लेकर पुरुषों को होने वाली परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके साथ ही यह स्टैमिना बढ़ाने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इस लेख में हम आपको अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी चूर्ण से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
कमजोर होता शरीर होगा हष्ट-पुष्ट
अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी का चूर्ण का सेवन करने से शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर किया जा सकता है। यह आपके दुबले-पतले शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाने में प्रभावी हो सकता है। इसे आप सोने से पहले नियमित रूप से गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
महिलाओं की परेशानी होगी कम
अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली के चूर्ण का नियमित रूप से सेवन से महिलाओं की दिक्कतों को कम किया जा सकता है। मुख्य रूप से यह ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही हार्मोन असंतुलन को भी सही करने में प्रभावी हो सकता है।
पुरुषों की दिक्कतों को करे दूर
आयुर्वेद का यह मिश्रित चूर्ण पुरुषों में होने वाली परेशानी को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यह इनफर्टिलिटी, स्टैमिना और कामेच्छा में होने वाली कमी को दूर कर सकता है। साथ ही स्पर्म काउंट की परेशानी को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं, इससे शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।
नींद को करे बेहतर
अगर आपको रात में सोने में परेशानी होती है, तो इस स्थिति में अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करके आपकी नींद में सुधार ला सकता है। साथ ही इससे नींद की क्वालिटी भी अच्छी होती है।
पाचन की परेशानी से छुटकारा
पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी के चूर्ण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पाचन संबंधी दिक्कतों को कम करने के लिए आप इसे सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पेट की सफाई और कब्ज की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/ashwagandha-safed-musli-shatavari-powder-benefits-in-hindi-1182091/




