News Info
Go back
5 February, 2025, 07:32 AM
उड़द की दाल भिगोकर खाने दूर होंगी ये 5 परेशानियां, किडनी स्टोन भी हो जाएगा झट से बाहर
Benefits of Eating Soaked Urad Dal : उड़द की दाल को भिगोकर खाने से आपकी कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?
उड़द की दाल भिगोकर खाने के फायदे - Soaked Urad Dal Benefits In Hindi
Urad Ki Dal Bhigo Kar Khane ke Fayde : उड़द की दाल को काले चने के नाम से भी जाना जाता है। इस दाल में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, फाइबर होते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंच सकते हैं। इस दाल का प्रयोग कई तरह के डिशेज जैसे - दाल मखनी, इडली, डोसा और वड़ा इत्यादि बनाने के लिए होता है। लेकिन क्या आपने कभी उड़द की दाल को भिगोकर खाया है? अगर नहीं, तो आज से इसे भिगोकर खाना शुरू कर दें। जी हां, रोजाना उड़द की दाल को भिगोकर खाने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं, जिसमें गट हेल्थ को बेहतर करने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ भी शामिल है। आइए जानते हैं उड़द की दाल को भिगोकर खाने से क्या फायदे हो सकते हैं?
एनर्जी करे बूस्ट
अगर आप अक्सर थके और कमजोर से महसूस करते हैं, तो इस स्थिति में उड़द की दाल को भिगोकर खा सकते हैं। उड़द की दाल में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, बी विटामिन कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन को उपयोगी ऊर्जा में चयापचय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे शरीर में होने वाली थकान और कमजोरी कम हो सकती है।
आंतों को रखे स्वस्थ
उड़द की दाल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में प्रभावी हो सकते हैं। अगर आप इसे रोजाना भिगोकर खाते हैं, तो यह आपके पेट के लिए प्रीबायोटिक्स के रूप में कार्य करते हैं, जिससे आंतों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
हार्ट हेल्थ को करे बेहतर
हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आप उड़द की दाल को भिगोकर खा सकते हैं। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, उड़द की दाल बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करती है और धमनियों में प्लाक के निर्माण को भी रोकती है। अगर आप हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस दाल का सेवन जरूर करें।
हड्डियों की बढ़ाए मजबूती
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। इस स्थिति में उड़द दाल को भिगोकर खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, उड़द की दाल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस की काफी अच्छी मीत्रा होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
किडनी स्टोन की परेशानी करे कम
उड़द दाल में प्यूरीन की मात्रा काफी कम होती है, जिससे किडनी स्टोन बनने और यूरिक एसिड के जोखिमों को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होता है, जिससे किडनी की परेशानी कम हो सकती है।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/health-benefits-of-eating-soaked-urad-dal-in-hindi-1182762/




