News Info

Go back
आंखों के आगे बार-बार छा रहा है अंधेरा तो इस बीमारी के हैं संकेत, हो सकता है खतरनाक

7 November, 2024, 08:11 AM

आंखों के आगे बार-बार छा रहा है अंधेरा तो इस बीमारी के हैं संकेत, हो सकता है खतरनाक

आंखों के आगे बार-बार अंधेरा छा जाना कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं. यह कई सारी बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं.

ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन: जब बीपी में अचानक से गिरावट आती है तो सिर घूमने लगता है तो आंखों के आगे अंधेरा छाने लगता है. कई बार ऐसा होता है कि शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं.

एमोरोसिस फुगैक्स: एक या दोनों आंखों में दिखने में दिक्कत हो सकती है. इसके कारण नुकसान हो सकता है. इसके कारण रेटिना में ब्लड सर्कुलेशन होने में भी दिक्कत हो सकती है.

जब ब्लड दिमाग में ठीक से नहीं पहुंच पाता है तो दिमाग की नसें ढीली पड़ने लगती है. इसके चक्कर में आंखों के आगे अंधेरा छाने लगता है. यह कई गंभीर बीमारियों के कारण हो सकता है.

आंखों के सामने अंधेरा छाना, चक्कर आना, सर गूमना जैसी समस्याएं गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती हैं. जैसे, मल्टीपल स्‍क्‍लेरोसिस, ब्रेन ट्यूमर, और ग्‍लूकोमा.

आंख की रोशनी कम होने या मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्या की शुरुआत में भी आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है.

आंखों में ड्राइनेस, स्‍ट्रोक, हाइपहेमा, मैकुलर होल जैसी समस्याओं से भी आंखों के सामने धुंधलापन या अंधेरा छा सकता है.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-darkness-in-front-of-the-eyes-can-be-a-symptom-retinal-infection-read-full-article-in-hindi-2818023
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help