News Info
Go back
7 November, 2024, 07:27 AM
छठ महापर्व पर शरीर को मिलता है ये सबसे जरूरी विटामिन, कई बीमारियों को दूर भगाता है ये त्योहार
छठ पूजा का बड़ा धार्मिक महत्व है लेकिन इसके साथ छठ में सूर्य की उपासना से शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं। छठ में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उनसे शरीर स्वस्थ बनता है। प्रकृति का ये त्योहार विटामिन की बड़ा सोर्स है। जानिए कैसे?
आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ। प्रकृति पूजा से जुड़ा ये ऐसा त्योहार है जिसमें सूर्य के हर रुप की उपासना की जाती है।आधुनिकता से भरे इस युग में आत्मियता की झलक दिखती है। छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छट का त्योहार आपके जीवन और आपके स्वास्थ्य दोनों पर असर डालता है। हवा-पानी-मिट्टी हो या फिर सूरज की रोशनी, सेहत के लिए ये सब बेहद जरूरी हैं। सूर्य की उपासना के पीछे तो पूरा का पूरा साइंस है। लेकिन बदलते लाइफ स्टाइल की वजह से हम नेचर से लगातार दूर जा रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि फ्री में मिलने वाली चीजों की भी हमारे शरीर में कमी होने लगती है। अब विटामिन D को ही ले लीजिए। भारत में 70 से 80 फीसदी लोगों में इसकी कमी है। जबकि विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत सूरज की किरणें हैं। अगर शरीर में विटामिन D कम हुआ तो B12 का इम्बैलेंस होना तय है। इसके साथ-साथ कैल्शियम की कमी भी होने लगती है। इसलिए छठ पर्व को बीमारियों और रोगों को दूर भगाने का भी त्योहार माना जाता है। स्वामी रामदेव से जानिए छठ पूजा कैसे आपके स्वास्थ्य पर असर डालती है।
शरीर में विटामिन की कमी होने के लक्षण
हड्डियों में दर्द
मसल्स पेन
बहुत थकान
ज्यादा नींद
डिप्रेशन
सिरदर्द
सूरज की रोशनी से दूर होंगी बीमारी
आर्थराइटिस
डायबिटीज
एनीमिया
ब्रेस्ट कैंसर
डिमेंशिया
स्किन डिजीज
छठ का 'सेहतमंद' प्रसाद
नारियल
नींबू
हल्दी
अदरक
गन्ना
अंकुरित
मूली
हरी सब्जियां
केला
सिंघाड़ा
गुड़
ठेकुआ
इम्यूनिटी बढ़ेगी
गन्ना- डाइजेशन को बेहतर बनाता है
डाभ- नींबू सर्दी-जुकाम से बचाता है
नारियल- एंटी ऑक्सीडेंट गुणों की भरमार
केला- विटामिन..मैग्नीज..आयरन से भरपूर
हल्दी- रोगों से लड़ने में मदद करती है
अदरक- खून को साफ करने में मददगार
विटामिन D कैसे करें पूरी?
रोज धूप में बैठें
डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं
गाजर फायदेमंद
सूर्य त्राटक के फायदे
निगेटिव एनर्जी दूर होती है
विटामिन -D मिलता है
आंखों की रोशनी बढ़ती है
डिमेंशिया-डिप्रेशन में फायदा
कैसे करें सूर्य त्राटक
सुबह-सुबह सूर्य त्राटक करें
सूरज को 5 मिनट तक देखें
2 मिनट तक आंखें बंद रखें
हाथों को मलते हुए आंखों पर रखें
सूर्य नमस्कार के फायदे
बॉडी डिटॉक्स होती है
मोटापा दूर होता है
रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
डिप्रेशन दूर होता है
लंग्स की कपैसिटी बढ़ती है
Source:
https://www.indiatv.in/health/chhath-puja-facts-significance-health-benefits-surya-sun-puja-big-natural-source-of-vitamin-d-2024-11-07-1088823




