News Info

Go back
शरीर में जब बढ़ जाता है यूरिक एसिड लेवल, तब दिखाई देते हैं इस तरह के लक्षण

5 November, 2024, 08:42 AM

शरीर में जब बढ़ जाता है यूरिक एसिड लेवल, तब दिखाई देते हैं इस तरह के लक्षण

क्या आप जानते हैं कि शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है? आइए हाई यूरिक एसिड की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हाई यूरिक एसिड आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हाई यूरिक एसिड के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई यूरिक एसिड की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी पैदा हो सकती है। रिसर्च के मुताबिक हाई यूरिक एसिड हार्ट से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का मुख्य कारण बन सकता है।

जोड़ों में दर्द महसूस होना
अगर आपको जोड़ों में अक्सर दर्द महसूस होता है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। जॉइंट पेन हाई यूरिक एसिड के सबसे कॉमन लक्षणों में से एक है। जोड़ों में हाथ लगाते ही गर्माहट महसूस होना भी खतरे की तरफ इशारा कर सकता है। जोड़ों में सूजन भी हाई यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है।

उल्टी-मितली की समस्या
हाई यूरिक एसिड की वजह से उल्टी या फिर मितली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बार-बार पेशाब आना भी यूरिक एसिड के बढ़ने की तरफ इशारा कर सकता है। पेशाब से रक्त आना या फिर असामान्य गंध आना खतरे का संकेत हो सकता है। इसके अलावा आपको पीठ में दर्द महसूस होने जैसे लक्षण को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

गौर करने वाली बात
अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। इस तरह के लक्षणों को नोटिस करते ही आपको तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए और किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप जितनी जल्दी इस समस्या का ट्रीटमेंट शुरु करेंगे, आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा।




Source:

https://www.indiatv.in/health/warning-signs-of-high-uric-acid-levels-be-aware-before-it-is-too-late-2024-11-02-1087954
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help