News Info
Go back
5 November, 2024, 08:40 AM
वजन कम करने के लिए ये एक्सरसाइज हैं फायदेमंद, रोज करें सिर्फ 1 मिनट, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट
अगर, आप भी पेट के मोटापे से परेशान हैं लेकिन उसे कम नहीं कर पा रहे हैं तो घर में ही इस आसान एक्सरसाइज़ की शुरुआत करें। इस एक एक्सरसाइज़ की मदद से आप मोटापे को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं।
इन दिनों देश दुनिया में ज़्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। अनियमित जीवनशैली और बिगड़ते खान-पान की वजह से लोग दिन ब दिन मोटापे की चपेट में आ रहा हैं। मोटापे का सबसे पहला वार पेट से शुरू होता है। पेट और कमर के आसपास की चर्बी सबसे पहले बढ़ती है। अगर, आप भी पेट के मोटापे से परेशान हैं लेकिन उसे कम नहीं कर पा रहे हैं तो घर में ही इस आसान एक्सरसाइज़ की शुरुआत करें। इस एक एक्सरसाइज़ की मदद से आप मोटापे को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। चलिए, आपको बताते हैं मोटापे से छुटकारा दिलाने में एक्सरसाइज़ है कैसे करता है काम?
वजन कम करने में प्लैंक है फायदेमंद::
प्लैंक मोटापा कम करने के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज़ में से एक है। यह दिखने में बहुत ही आसान लगता है लेकिन यह काफी मुश्किल एक्सरसाइज़ है। आप इसे अपने घर पर कभी भी कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि प्लैंक को खाना खाने के बाद कभी नहीं करें। अगर आप रोज़ाना एक मिनट तक प्लैंक एक्सरसाइज़ करते हैं तो इससे धीरे धीरे आपका वजन कम होने लगेगा।
शरीर को मिलते हैं ये अन्य फायदे:
प्लैंक एक्सरसाइज पूरे शरीर को मजबूत बनाकर बॉडी को शेप में रखती है। कोर मसल्स को मजबूत बनाने में प्लैंक एक्सरसाइज कारगर है। इस एक्सरसाइज से न सिर्फ मसल्स और शरीर मजबूत बनता है, बल्कि शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है। रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं
ऐसे करें प्लैंक एक्सरसाइज़:
अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई के समानांतर कंधे के नीचे रखें। अपने पैर की उंगलियों को फर्श पर रखें और अपने आसन को स्थिर करने के लिए अपने नितंबों को निचोड़ें (अपने घुटनों को लॉक या हाइपरेक्स्टेंड न करें) नीचे के फर्श को देखें, आपका सिर आपकी पीठ के साथ सीधा होना चाहिए। अपनी सांस रोककर 20 सेकंड तक रखें।
Source:
https://www.indiatv.in/health/planks-are-beneficial-in-reducing-weight-do-it-for-just-1-minute-every-day-and-your-obesity-will-reduce-in-a-few-days-2024-11-03-1087969




