News Info

Go back
बहुत जल्दी महसूस होती है थकान-कमजोरी, ताकत बढ़ाने के लिए खाएं ये पावर बूस्टिंग फूड्स

5 November, 2024, 08:21 AM

बहुत जल्दी महसूस होती है थकान-कमजोरी, ताकत बढ़ाने के लिए खाएं ये पावर बूस्टिंग फूड्स

बहुत जल्दी महसूस होती है थकान-कमजोरी, ताकत बढ़ाने के लिए खाएं ये पावर बूस्टिंग फूड्स

सुबह-सुबह उठते ही कमजोरी या फिर थकान महसूस होना शरीर में पोषक तत्वों की कमी की तरफ इशारा करता है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से कमजोरी और थकान की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। हर रोज कुछ ऐसी खाने की चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है जो आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती हैं।

कंज्यूम करें ड्राई फ्रूट्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाकर अपने दिन की शुरुआत करने से आप एनर्जेटिक फील कर पाएंगे। अगर आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर भी खा सकते हैं। बादाम, काजू और अखरोट में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होंगे बीज
ड्राई फ्रूट्स के अलावा कुछ बीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट किया जा सकता है। सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज को रेगुलरली कंज्यूम कर आपको थकान और कमजोरी जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, बीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है।

कर सकते हैं केले का सेवन
केले में विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हर रोज एक केला खाकर आप थकान और कमजोरी को दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं केला आपके एनर्जी लेवल्स के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-beat-fatigue-and-get-instant-energy-power-boosting-foods-you-should-consume-2024-11-03-1088060
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help