News Info

Go back
सांस फूलना-हाथों पैरों में झनझनाहट महसूस होना, कहीं आपके शरीर में खून की कमी तो नहीं?

5 November, 2024, 08:17 AM

सांस फूलना-हाथों पैरों में झनझनाहट महसूस होना, कहीं आपके शरीर में खून की कमी तो नहीं?

अगर आपके शरीर के अंदर खून की कमी पैदा हो जाए तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए खून की कमी के दौरान शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

खून की कमी की वजह से आप गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने शरीर में पैदा हुई खून की कमी को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। क्या आप खून की कमी के लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने की गलती आपके ऊपर भारी पड़ सकती है।

सांस फूलने की समस्या
शरीर में खून की कमी पैदा होने की वजह से आपको सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर आपको चक्कर आ रहे हैं, तो ये लक्षण भी खून की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है या फिर अक्सर एनर्जी की कमी महसूस होती है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

दिल की धड़कन बढ़ना
छाती में दर्द जैसे लक्षण को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपके दिल की धड़कन बढ़ रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर के अंदर खून की कमी पैदा हो गई हो। बार-बार संक्रमण हो जाना या फिर सिर में दर्द होना भी खतरे का संकेत हो सकता है। इसके अलावा खून की कमी की वजह से दिल की धड़कन भी बढ़ सकती है। 

स्किन का पीला पड़ना
खून की कमी का असर आपकी त्वचा पर भी दिख सकता है। स्किन का पीला पड़ जाना खून की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए आपको अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/warning-signs-of-anemia-know-about-the-symptoms-of-iron-deficiency-2024-11-03-1088080
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help