News Info

Go back
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पाना चाहते हैं काबू, तो वरदान साबित होगा किचन में रखा ये मसाला

5 November, 2024, 08:15 AM

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पाना चाहते हैं काबू, तो वरदान साबित होगा किचन में रखा ये मसाला

क्या आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में किचन में रखे इस मसाले को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

अगर आपने समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल नहीं किया तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप किचन में रखे एक मसाले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं? औषधीय गुणों से भरपूर ये मसाला आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। आइए दालचीनी के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर
आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक दालचीनी की मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक कप पानी लेना है। अब इस पानी में दो चम्मच शहद और तीन चम्मच दालचीनी के चूर्ण को मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इसे दो से तीन बार कंज्यूम किया जा सकता है। इस तरह से दालचीनी का सेवन कर आप हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पा सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने के अलावा दालचीनी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती है। सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी दालचीनी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दालचीनी आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है।

गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण इलाज
अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना किसी न किसी तरह से थोड़ी सी दालचीनी को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। टीबी के इलाज के लिए भी दालचीनी को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर दालचीनी को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम न किया जाए, तो आपकी सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/cinnamon-to-control-high-cholesterol-level-sehat-ke-liye-faydemand-dalchini-2024-11-03-1088123
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help