News Info

Go back
बहुत हुई दिवाली पार्टी अब पेट को कर लो खाली, जमा गंदगी निकालने का ये है आसान तरीका

5 November, 2024, 07:58 AM

बहुत हुई दिवाली पार्टी अब पेट को कर लो खाली, जमा गंदगी निकालने का ये है आसान तरीका

How To Detox Body After Diwali: दिवाली पर लोगों ने जमकर मिठाई और खूब पकवान खाए हैं। ज्यादा ऑयली और मीठा खाने से पेट खराब हो जाता है। ऐसे में पेट की डीप क्लीनिंग जरूरी है। दिवाली के बाद पेट साफ करने के लिए इस चीज का सेवन जरूर करें।

दिवाली जैसे त्योहार पर घरों में मिठाई और पकवानों का ढेर कहा रहता है। घर में दिन पूरी और दूसरे पकवान बनते हैं। लोग स्वाद के चक्कर में खूब खाते हैं। जिसके बाद पेट को इस खाने को पचाने में मुश्किल होती है। नतीजा ज्यादातर लोगों का पेट खराब होने लगता है। अगर आपको भी दिवाली के बाद पेट खराब होने की समस्या हो रही है तो एक बार पेट की डीप क्लीनिंग करना जरूरी है। इससे पेट जमा मलवा और गंदगी आसानी से निकल जाएगी। पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा।

दरअसल त्योहार पर आप जो खाना खाते हैं उसमें फाइबर और रफेज बिल्कुल भी नहीं होता। ज्यादा ऑयली और मीठा होने के कारण इनडाइजेशन होने लगता है। शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है और लिवर पर जोर पड़ने लगता है। इसलिए दिवाली के तुरंत बाद पेट को साफ करने के लिए और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप ईसबगोल का इस्तेमाल करें। 

ईसबगोल कब और कैसे खानी चाहिए?
ईसबगोल को साइलियम भूसी भी कहते हैं, जो आसानी से किसी भी स्टोर पर आपको मिल जाएगी। ईसबगोल में फाइबर भरपूर होता है और इसे कब्ज दूर करने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। ईसबगोल पाचनतंत्र को मजबूत बनाने और मल त्याग को आसान बनाती है। ईसबगोल की भूसी पेट की सूजन को दूर कर अपच को कम करती है। शुरुआत में रात में 1 चम्मच ईसबगोल को गर्म पानी या दूध से लें। ऐसा 3 दिन तक लगातार करें। फिर एक दिन छोड़कर ईसबगोल खाएं। फिर हफ्ते में 3 दिन और फिर अगले हफ्ते में 2 दिन और फिर 1 दिन करके खाना बंद कर दें।

रोजाना ईसबगोल खाने के फायदे
रोजाना ईसबगोल खाने से LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे हार्ट को हेल्दी रखने और स्ट्रोक के खतरे से बचा जा सकता है। 1 चम्मच ईसबगोल वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। ईसबगोल शुगर के मरीज में इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार लाता है। बवासीर के रोगियों के लिए ईसबगोल को बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट पूरी तरह से नेचुरली साफ हो जाता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-clean-stomach-indigestion-constipation-problem-naturally-detox-body-after-diwali-2024-11-04-1088172
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help