News Info

Go back
सुबह खाली पेट पी लें करी पत्ता का जूस, औषधीय गुणों से है भरपूर, आचार्य बाल बालकृष्ण ने बताए कड़ी पत्ते के फायदे

5 November, 2024, 07:50 AM

सुबह खाली पेट पी लें करी पत्ता का जूस, औषधीय गुणों से है भरपूर, आचार्य बाल बालकृष्ण ने बताए कड़ी पत्ते के फायदे

Curry Leaves Juice Benefit: रोज सुबह खाली पेट करी पत्ता का जूस पीने से वजन कम होता है। करी पत्ता को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। करी पत्ता खाने से और इसका जूस पीने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। जानिए घर में कैसे बना सकते हैं करी पत्ता का जूस और इसके फायदे क्या हैं?

आयुर्वेद में करी पत्ता को औषधि माना गया है। खास बात ये है कि इतने फायदों से भरपूर करी पत्ता खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है। जी हां जिस खाने में करी पत्ता डाल दो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। साउथ और महाराष्ट्र में तो सब्जी, दाल और दूसरी चीजों में धनिया की तरह करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। जिस चीज में करी पत्ता डाल दो उसका स्लाद और खुशबू अलग ही आने लगती है। सिर्फ करी पत्ता ही नहीं उसका जूस भी शरीर को फायदे पहुंचाता है। वजन घटाने के लिए करी पत्ता का जूस पी सकते हैं। रोजाना करी पत्ता का जूस पीने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक करी पत्ता खाने से कई बीमारियां भी दूर रहती है। जानिए घर में कैसे बनाएं करी पत्ता का जूस और इसे पीने से क्या लाभ मिलता है।

करी पत्ता में कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। करी पत्ता में विटामिन बी2, विटामिन बी 1 और विटामिन ए होता है। इसके अलावा आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे मिनरल पाए जाते हैं। करी पत्ता एंटीडायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं।

करी पत्ता का जूस कैसे बनाते हैं
1 कटोरी साफ और धुले हुए करी पत्ता ले लें और 2 गिलास पानी एक पैन में उबलने के लिए रख दें। जब तेज आंच पर पानी में उबाल आने लगे तो करी पत्ते डाल दें। अब इसे उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो छलनी से छान लें। इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिक्स कर लें। आप चाहें तो सिर्फ करी पत्ता को पीसकर भी जूस निकाल सकते हैं। इसके लिए करी पत्ता को मिक्सी में डाल दें और आधा कप पानी डालकर पीस लें। छलनी से छानकर जूस निकाल लें और इसमें काला नमक और नींबू डालकर पी लें।

करी पत्ता का जूस पीने से वजन घटाने में मिलेगी मदद
रोजाना खाली पेट करी पत्ता का जूस पीने से मोटापा कम होता है। इससे धीरे-धीरे शरीर में जमा चर्बी गलने लगती है। करी पत्ता में जो विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं वो इम्यूनिटी बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। करी का जूस इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण संक्रमण को दूर करते हैं। आयरन और फॉलिक एसिड शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। एनीमिया के मरीज को रोज करी पत्ता का जूस पीने लाभ मिलता है। करी पत्ता बॉडी डिटॉक्स करने और खराब विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त बनती है। गैस एसिडिटी और कब्ज में भी राहत मिलती है। करी पत्ता बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/drink-curry-leaf-juice-in-morning-empty-stomach-medicinal-properties-of-kari-patta-acharya-bal-balakrishna-told-the-benefits-2024-11-04-1088297
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help