News Info

Go back
सुबह 10 मिनट दौड़ लगाने से दूर भागती हैं ये खतरनाक बीमारियां, अंग-अंग से छट जाएगा मोटापा

25 October, 2024, 05:29 AM

सुबह 10 मिनट दौड़ लगाने से दूर भागती हैं ये खतरनाक बीमारियां, अंग-अंग से छट जाएगा मोटापा

Daily 10 Minutes Running Benefit: फिटनेस के लिए जिनके पास समय नहीं है वो सिर्फ 10 मिनट की दौड़ से भी कई फायदे उठा सकते हैं। जी हां रोजाना 10-15 मिनट रनिंग करने से कई बीमारियां शरीर से दूर भाग जाती है। जानिए वजन घटाने के लिए अलावा क्या फायदे मिलते हैं?

वजन घटाने में आपकी डाइट सबसे बड़ा रोल प्ले करती है। इसके अलावा आप दिनभर में क्या फिजिकल एक्टिविटी करते हैं वो मायने रखती है। हेल्दी रहने और मोटापा कम करने के लिए रोजाना 45 मिनट की वॉक करने की सलाह दी जाती है, लेकिन जिन लोगों के पास समय की कमी है वो 10 मिनट की दौड़ से भी भरपूर फायदा उठा सकते हैं। रोजाना 10 मिनट रनिंग करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और वजन भी तेजी से कम होता है। जानिए रोजाना दौड़ने के फायदे।

10 मिनट दौड़ने के फायदे (Daily 10 Minutes Running Benefits)
हार्ट रहेगा हेल्दी- रोजाना सिर्फ 10 मिनट दौड़ने से दिल की सेहत अच्छी रहती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट की फंक्शनिंग बेहतर बनती है। मांसपेशियां तेजी से ब्लड को पंप करती है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। इसलिए आपको रोज कुछ मिनट रनिंग जरूर करनी चाहिए।

वजन कम- मोटापा कम करने के लिए वॉक से कहीं ज्यादा असरदार है रनिंग। रोज कुछ मिनट की रनिंग करने से तेजी से फैट बर्न होता है और वजन कम होता है। पेट की चर्बी को रनिंग करके कम किया जा सकता है। रनिंग करते वक्त ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।

हैप्पी हार्मोन बढ़ता है- जब आप दौड़ लगाते हैं तो शरीर में हैप्पी हार्मोंस बढ़ते हैं। रनिंग करने से HGH हार्मोन का उत्पादन होता है। जिससे शरीर हैप्पी और हेल्दी बनता है। रोजाना दौड़ने से एजिंग को भी कम किया जा सकता है।

नींद में सुधार- जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है उन्हें रोजाना दौड़ने से फायदा होगा। दौड़ने से आपकी नींद, स्लीप पैर्टन और क्वालिटी ऑफ स्लीप में भी सुधार आएगा। सिर्फ 10 मिनट की रनिंग या कार्डियो एक्सरसाइज से रात में गहरी और अच्छी नींद आती है।

हड्डी और मांसपेशियां होंगी मजबूत- दौड़ना केवल हार्ट संबंधी फायदे ही नहीं पहुंचाता बल्कि इससे मांसपेशियों और जोड़ों को भी मजबूती मिलती है। नियमित रूप से दौड़ने से पैरों और कोर की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। दौड़ने से ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है जो मांसपेशियों के ऊतकों को हील और रिपेयर करता है। दौड़ने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।






Source:

https://www.indiatv.in/health/get-surprising-health-benefits-in-10-minutes-running-burn-belly-fat-keeps-your-heart-healthy-2024-10-25-1085877
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help