News Info

Go back
इस विटामिन की कमी से बिगड़ जाती है पेट की सेहत, पाचनतंत्र का हो जाता है बुरा हाल

24 October, 2024, 06:56 AM

इस विटामिन की कमी से बिगड़ जाती है पेट की सेहत, पाचनतंत्र का हो जाता है बुरा हाल

एक विटामिन है जो हमारे पेट के लिए काम करता है और इसके काम काज को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। तो, क्या है ये विटामिन, पेट के लिए क्यों जरूरी है और इसकी कमी को हम कैसे पूरी कर सकते हैं।

पाचनक्रिया का खराब होना खाने-पीने के तरीके, डाइट, लाइफस्टाइल और कई अन्य चीजों से जुड़ा होता है। लेकिन, शायद आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि शरीर में किसी विटामिन की कमी की वजह से भी हो सकता है। दरअसल, कुछ विटामिन बॉडी के कुछ खास अंगों के लिए काम करते हैं और इनके फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। ऐसा ही एक विटामिन है जो हमारे पेट के लिए काम करता है और इसके काम काज को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। तो, क्या है ये विटामिन, पेट के लिए क्यों जरूरी है और इसकी कमी को हम कैसे पूरी कर सकते हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

पेट की सेहत के लिए ये विटामिन है ज़रूरी:
विटामिन बी3 की कमी से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी3 जिसे नियासिन भी कहते हैं वो भोजन को ऊर्जा में बदलने के लिए आपके शरीर द्वारा बनाया और उपयोग किया जाता है। यह आपके तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह थायराइड  में भी सुधार कर सकता है और आपके पाचन तंत्र की गति को संतुलित करता है। इस प्रकार से ये गट हेल्थ को हेल्दी रखने में मददगार है।

विटामिन बी3 मेटाबोलिज्म को तेज करता है:
विटामिन बी3 फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता और इसकी गति बढ़ाता है। ये आपके मेटाबोलिक स्थिति में सुधार करता है और इसमें तेजी लाता है जिससे पेच फैट को तेज गति से पचा लेता है। इससे फैट शरीर के अन्य हिस्सों में जमा नहीं होता और इससे आप मोटापा से बचते हैं।

हो सकती हैं ये समस्याएं: :
विटामिन बी3 की कमी से आपको गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। यह आंत में सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है और ब्लोटिंग से बचाता है। इससे अलावा ये पेटकी लेयरिंग को सही करता है और गैस की समस्या से बचाता है। इस प्रकार से ये विटामिन सेहत के लिए फायदेमंद है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/lack-of-vitamin-b3-worsens-the-health-of-the-stomach-vitamin-b3-deficiency-may-spoil-your-gut-heal-2024-10-22-1084996
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help