News Info
Go back
24 October, 2024, 06:39 AM
सारी बीमारियों की जड़ है शरीर का ये अंग, बदलते मौसम में यहीं से होती है संक्रमणों और एलर्जी की शुरुआत
आयुर्वेद में पेट को सारी बीमारियों की जड़ माना गया है। खासतौर से बदलते मौसम में यानि ऋतु संधि के वक्त आपकी गट हेल्थ कई बीमारियों का कारण बनती है। इसलिए सबसे ज्यादा अपने पेट और पाचन का ख्याल रखें।
बदलता मौसम सेहत से जुड़ी कई समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। सर्दी जुकाम और कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। आयुर्वेद में इन सारी बीमारियों की जड़ आपके पेट को माना जाता है। दादी नानी भी इसी बात को मानती है। अगर पेट ठीक है तो आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। इसके लिए खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना जरूरी है। जिससे आप बदलते मौसम के लिए खुद को तैयार कर पाएं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर पाएं।
दरअसल बदलते मौसम में शरीर को हेल्दी रखना है तो गट को हेल्दी बनाना जरूरी है। अपनी गट हेल्थ में सुधार लाएं और गट को समय-समय पर डिटॉक्स करते रहें। आयुर्वेद में गट हेल्थ को डेटॉक्स करने के लिए कुछ खास सब्जियां बताई गई हैं। जिनसे आपकी गट क्लीन और हेल्दी रहेगी।
गट हेल्थ में कैसे सुधार लाएं (How To Detox Gut)
सर्दियों में पाचन काफी स्लो हो जाता है जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको कब्ज रहती है तो ये और भी गंभीर समस्या हो सकती है। वहीं गर्मी में डिहाइड्रेशन, प्रोसेस्ड और ठंडे पेय पदार्थ भी गट हेल्थ को बिगाड़ देते हैं। इन सभी कारण से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए समय समय पर गट को डिटॉक्स करना जरुरी है। एक हेल्दी गट माइक्रोबायोम इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इससे सीजनल बीमारी और इंफेक्शन और एलर्जी से लड़ने की शक्ति मिलती है।
गट को कैसे क्लीन करें (How To Clean Gut Health)
गट को क्लीन रखने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा फाइबर रिच फूड खाना है। इसके लिए आप डाइट में फाइबर, फाइटोन्यूट्रिएंट औक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्रोकली जरूर खाएं। इससे आंतों की सफाई होगी। सर्दियों में गाजर का सीजन होता है। जिससे बिटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर मिलता है ये आंतों की सफाई करते हैं। इसके अलावा पालक, लौकी और बंद गोभी ऐसी सब्जियां हैं जो गट हेल्थ में सुधार लाती हैं। इन सब्जियों में भरपूर फाइबर होता है। जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है। इससे आपका पेट डिटॉक्स होता है और गट की क्लीनिंग होती है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/how-to-improve-gut-health-naturally-vegetable-that-can-detox-you-unhealthy-gut-stomach-2024-10-24-1085574




